क्रिकेट टूर्नामेंट में थाना कॉलोनी एवं लखपुरा की टीम विजयी

क्रिकेट टूर्नामेंट में थाना कॉलोनी एवं लखपुरा की टीम विजयी बौंसी : क्रिकेट टूर्नामेंट के 8 वें दिन रविवार को पहला मैच बाराहाट एवं थाना कॉलोनी बौंसी के बीच खेला गया. जिसमें टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बाराहाट की टीम ने 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 84 रन बनाये. वहीं जवाब में […]
क्रिकेट टूर्नामेंट में थाना कॉलोनी एवं लखपुरा की टीम विजयी
बौंसी : क्रिकेट टूर्नामेंट के 8 वें दिन रविवार को पहला मैच बाराहाट एवं थाना कॉलोनी बौंसी के बीच खेला गया. जिसमें टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बाराहाट की टीम ने 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 84 रन बनाये. वहीं जवाब में उतरी थाना कॉलोनी की टीम ने 6 विकेट खोकर 14 ओवर में ही जीत अपने नाम कर लिया. जिसमें मैन ऑफ दी मैच 2 छक्का व 5 चौका की मदद से 29 बॉल में 37 रन बनाये श्याम कुमार को दिया गया.
साथ ही इन्होंने 3 विकेट भी अपने नाम किया. वहीं दूसरा मैच लखपुरा एवं मणियारपुर के बीच खेला गया. जिसमें टॉस जीतकर मणियारपुर की टीम ने 16 ओवर में 9 विकेट पर 113 रन बनाये. जवाब में लखपुरा की टीम ने 11 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को पुरा कर लिया. इसमें मैन ऑफ दी मैच 24 बॉल पर 44 रन बनाये रिशु कुमार को दिया.
मैच के दौरान एंपायर की भूमिका पुनीत सिंह एवं दीपक झा ने निभाया वहीं कॉमेंट्री अनुराग एवं सौरभ ने किया. वहीं इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष शेखर सिंह, सदस्य उमेश मंडल, आफताब जान, पवन कुमार, पवन कुमार, महेश डोलिया, अमीर पाठक सहित अन्य दर्शक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










