चौबीस दिनों से लापता अमर का अब तक सुराग नहीं

Published at :06 Dec 2015 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
चौबीस दिनों से लापता अमर का अब तक सुराग नहीं

चौबीस दिनों से लापता अमर का अब तक सुराग नहीं- कोलकाता से घर लौटने के क्रम में ट्रेन से हुआ है लापताफोटो 6 बीएएन 61 लापता अमर कुमारप्रतिनिधि, कटोरिया थाना क्षेत्र के देवासी गांव निवासी कैलाश राम का 17 वर्षीय पुत्र अमर कुमार चौबीस दिनों से लापता है़ अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला […]

विज्ञापन

चौबीस दिनों से लापता अमर का अब तक सुराग नहीं- कोलकाता से घर लौटने के क्रम में ट्रेन से हुआ है लापताफोटो 6 बीएएन 61 लापता अमर कुमारप्रतिनिधि, कटोरिया थाना क्षेत्र के देवासी गांव निवासी कैलाश राम का 17 वर्षीय पुत्र अमर कुमार चौबीस दिनों से लापता है़ अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है. 11 नवंबर 2015 दीपावली के दिन ही अमर अपने चचेरे भाई सहित गांव के एक दर्जन युवकों के साथ हावड़ा से ट्रेन पकड़ कर दीपावली व छठ पूजा मनाने गांव आ रहा था़ हावड़ा से तीन स्टेशन बाद बैंडिल व चंदननगर स्टेशन के बीच अमर गुम हो गया़ साथ चल रहे गांव के युवकों ने अपने स्तर से उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया. अमर के चचेरा भाई पारो राम ने बताया कि 12 नवंबर को बैंडिल, चंदननगर स्टेशन के जीआरपी थाना में गुमशुद्गी की रिपोर्ट भी दर्ज करायी, लेकिन अब तक उसका कहीं कोई पता नहीं चल पा रहा है़ लापता अमर के पिता कैलाश राम के अलावा उसकी सौतेली मां, तीन भाई-बहनों व दादी का रो-रोकर बुरा हाल है़ अमर कोलकाता में एक व्यवसायी के प्रतिष्ठान में मिठाई पैकिंग का काम करता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन