कग्सिं एलेवन ने दो विकेट से जीता मैच

Published at :06 Dec 2015 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
कग्सिं एलेवन ने दो विकेट से जीता मैच

किंग्स एलेवन ने दो विकेट से जीता मैच फोटो 6 बीएएन 66 विजेता टीमप्रतिनिधि, चांदनएमएमकेजी उच्च विद्यालय चांदन के मैदान पर आयोजित सीपीएल-थ्री 2015 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार को किंग्स एलेवन बनाम सनराइजर्स टीम मैच खेला गया़ रोमांचक मुकाबले में किंग्स एलेवन की टीम ने दो विकेट से मैच जीत लिया़ टॉस जीत […]

विज्ञापन

किंग्स एलेवन ने दो विकेट से जीता मैच फोटो 6 बीएएन 66 विजेता टीमप्रतिनिधि, चांदनएमएमकेजी उच्च विद्यालय चांदन के मैदान पर आयोजित सीपीएल-थ्री 2015 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार को किंग्स एलेवन बनाम सनराइजर्स टीम मैच खेला गया़ रोमांचक मुकाबले में किंग्स एलेवन की टीम ने दो विकेट से मैच जीत लिया़ टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स टीम ने निर्धारित 16 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 97 रन बनाये़ जवाबी पारी खेलते हुए किंग्स एलेवन टीम ने 15 ओवर एक गेंद पर ही आठ विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया़ किंग्स एलेवन टीम दो विकेट से विजयी घोषित हुई़ मैन ऑफ दी मैच का खिताब बबलू कुमार को मिला़ मैच में अंपायर की भूमिका मो सरफुद्यीन अंसारी एवं अमित कुमार ने निभायी़ आयोजन को सफल बनाने में विक्रम दूबे, रवीश कुमार, दिलीप शर्मा, नरेंद्र शर्मा, हासीम अंसारी, गौतम दूबे, रजन सिंहा, श्रीराम यादव, छोटन मंडल आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं. चांदन में आयोजित इस क्रिकेट टूर्नामेंट कार्यक्रम का सभी लोग सराहना कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन