बालू लदे 38 ट्रक हुए जब्त

बांका : बालू के संवेदक जो इस जिले के राजस्व में अहम भूमिका निभाते हैं. वे इस वक्त दूसरे जिले से पहुंच रहे ओवरलोड बालू वाहनों की वजह से परेशान हैं. यह खुलासा उस वक्त हुआ जब दो दिन पहले एसडीओ अविनाश कुमार की अध्यक्षता में बालू संवेदक व परिवहन पदाधिकारी और खनन विभाग के […]
बांका : बालू के संवेदक जो इस जिले के राजस्व में अहम भूमिका निभाते हैं. वे इस वक्त दूसरे जिले से पहुंच रहे ओवरलोड बालू वाहनों की वजह से परेशान हैं. यह खुलासा उस वक्त हुआ जब दो दिन पहले एसडीओ अविनाश कुमार की अध्यक्षता में बालू संवेदक व परिवहन पदाधिकारी और खनन विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद कार्रवाई की गयी.
एसडीओ ने स्थानीय बालू संवेदक को साफ तौर से हिदायत दी थी कि इस जिले से एक भी वाहन पर ओवर लोड बालू लोड नहीं किया जाये, अन्यथा उन पर कार्रवाई होगी. जिसके बाद परिवहन पदाधिकारी व खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए मात्र एक दिन में पूरे जिले से करीब 38 ट्रक को जब्त किया. इससे परिवहन विभाग अब तक पांच लाख रुपये का राजस्व की उगाही कर चुका है जबकि पांच लाख रुपये का चलान भी कटा है. वहीं खनन विभाग ने भी अब तक 3 लाख 61 हजार की वसूली की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










