ओवर लोड व फर्जी चलान के साथ चार ट्रक जब्त

Published at :05 Dec 2015 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
ओवर लोड व फर्जी चलान के साथ चार ट्रक जब्त

ओवर लोड व फर्जी चलान के साथ चार ट्रक जब्त फोटो 5 बांका 1 ओवर लोड वाहन जब्त प्रतिनिधि, बांकाजिला प्रशासन के निर्देश पर फर्जी चलान व ओवर लोड वाहनों का धर-पकड़ के लिए शहर में प्रतिदिन अभियान चला कर वाहनों की तलाशी ली जा रही है. यह अभियान सुबह से लेकर देर रात तक […]

विज्ञापन

ओवर लोड व फर्जी चलान के साथ चार ट्रक जब्त फोटो 5 बांका 1 ओवर लोड वाहन जब्त प्रतिनिधि, बांकाजिला प्रशासन के निर्देश पर फर्जी चलान व ओवर लोड वाहनों का धर-पकड़ के लिए शहर में प्रतिदिन अभियान चला कर वाहनों की तलाशी ली जा रही है. यह अभियान सुबह से लेकर देर रात तक चलायी जा रही है. इस आशय की जानकारी देते हुए टाउन थानाध्यक्ष सूर्य नाथ सिंह ने बताया कि इसके लिए टीम का गठन किया गया है. इसमें डीटीओ, माइनिंग पदाधिकारी, थानाध्यक्ष व पुलिस जवान शामिल है. टीम द्वारा शुक्रवार की देर रात शहर के गांधी चौक के समीप से 4 ओवर लोड ट्रक को जब्त किया गया. जिसका चलान जांच करने पर व फर्जी चलान के रूप में मिला है. देवघर झारखंड का चलान था और बालू लेकर पूर्णिया जा रही थी. चारों वाहनों को जब्त कर थाना में रखा गया है. जिसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है. श्री सिंह ने बताया कि यह अभियान प्रतिदिन चलेगी. बीना चलान के साथ- साथ ओवर लोड वाहन पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन