किसानों के खेतों तक पहुंचेगा पानी : मांझी

Published at :05 Dec 2015 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
किसानों के खेतों तक पहुंचेगा पानी : मांझी

किसानों के खेतों तक पहुंचेगा पानी : मांझी फोटो 5 बांका 10 : किसानों को संबोधित करते विधायक -विधायक जनार्दन मांझी ने प्रखंड कृषि भवन में आयोजित विश्व मृदा दिवस के अवसर पर किसानों को किया संबोधितप्रतिनिधि, अमरपुरविधानसभा क्षेत्र के सभी किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए हम सारी लड़ाई लड़ने को तैयार […]

विज्ञापन

किसानों के खेतों तक पहुंचेगा पानी : मांझी फोटो 5 बांका 10 : किसानों को संबोधित करते विधायक -विधायक जनार्दन मांझी ने प्रखंड कृषि भवन में आयोजित विश्व मृदा दिवस के अवसर पर किसानों को किया संबोधितप्रतिनिधि, अमरपुरविधानसभा क्षेत्र के सभी किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए हम सारी लड़ाई लड़ने को तैयार है. जिस आशा और उम्मीद के साथ विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने दूसरी बार सेवा करने का अवसर प्रदान किया उसी उम्मीद के साथ हम यहां का विकास कर लोगों के बीच अपना कार्य का परिचय देने का काम करेंगे. उक्त बातें क्षेत्रीय विधायक जनार्दन मांझी ने प्रखंड कृषि भवन में आयोजित विश्व मृदा दिवस के अवसर पर किसानों को कहा. साथ ही श्री मांझी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के साथ जिस आशा और उम्मीद के साथ मैने पिछले पांच वर्षों में कार्य किया है. उससे ज्यादा हम इस बार एक वर्षों में कर दिखायेंगे. विधायक ने कहा कि जनता ने जिस तरह से हमको मौका दिया है उसी तरह अब हम जनता को बोलने का मौका नहीं देंगे. विकास के मामले में अमरपुर विधान सभा क्षेत्र पहले पोदान पर रहेगा. इस अवसर पर विधायक ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड का भी वितरण किया. जिसमें किसान विपिन राणा, दामोदर राणा सहित सैकडौं किसानों के बीच वितरण किया गया. इस मौके पर बीडीओ राकेश कुमार, आत्मा अध्यक्ष अरूण कुमार राय, राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश यादव, मुखिया आशा देवी, शिव प्रसाद मंडल, किसान सलाहकार मिथिलेश पंजियारा, राजेश कुमार, तकनीकि प्रबंधक नवीन कुमार, कृषि समन्वयक अमिष कुमार के अलावे सैकड़ों किसान मौजूद थे. 2. छेड़ छाड़ का मामला दर्ज प्रतिनिधि अमरपुर. थाना क्षेत्र के कौशलपुर गांव में एक लड़की के साथ छेड़ छाड़ का मामला प्रकाश में आया है. थाना से मिली जानकारी के अनुसार कैलाश चौरसिया की पुत्री अन्नु कुमारी ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि मेरी छोटी बहन जिसका काल्पनिक नाम सविता कुमारी को गांव के ऋषि यादव, दिपू यादव, सौरभ कुमार, चंदन कुमार, गौतम यादव, कुंदन यादव बहियार में था. मेरी छोटी बहन बहियार जा रही थी. इसी क्रम में गांव के ऋषि यादव ने सुनसान देख मेरी बहन के साथ छेड़ छाड़ करने लगी. इसी दौरान बहन के चिलान्ने की आवाज सुन कर पहुंचे तो गांव के अन्य लोग भी पहुंच कर हमलोगों के साथ मारपीट करने लगा. पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. 3. थाने में लगी जनता दरबार से लोगों में जगी आस प्रतिनिधि अमरपुर. शनिवार को थाना परिसर में भूमी विवाद को लेकर लगने वाली जनता दरबार से अब आम लोगों ने राहत की सांस लेना प्रारंभ कर दिया है. जानकारी के अनुसार थाना में पिछले दिनों थानाध्यक्ष के रूप में प्रशिक्षु डीएसपी रमेश कुमार को बनाया गया था. श्री रमेश ने थाना में योगदान करने के साथ ही भूमि विवाद के अधिक मामले को देख कर उन्होंने सीओ राजेश कुमार सिन्हा से बात कर भूमि विवाद निपटारा के लिए थाना परिसर में प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार लगाने की बात कही. जिसमें दोनों पदाधिकारी के देख रेख में आम लोगों से भूमी विवाद का आवेदन लेकर मामले का निपटारा किया जा रहा है. अगले सप्ताह से ही लगने वाली यह जनता दरबार अब काफी कारगर साबित हो रहा है. यह बात अब हर लोगों के जुबान पर आने लगी है कि तत्कालीन अधिकारी यदि कुछ दिनों तक यहां पर रह जायें तो अमरपुर में भूमी विवाद का निपटारा बहुत हद तक निष्पदान किया जा सकता है. इसी कड़ी में शनिवार को प्रशिक्षु डीएसपी रमेश कुमार व सीओ राजेश कुमार सिन्हा ने लगभग सैकड़ों लोगों का आवेदन लेकर मामले की जांच की. जिसमें पूर्व व वर्त्तमान मामले की जांचोउपरांत 27 मामले का निष्पादन किया गया. जबकि जनता दरबार में आये अन्य लोगों को प्रशिक्षु डीएसपी रमेश कुमार ने सभी फरियादियों को कहा कि भूमी विवाद के आवेदन आने के साथ ही आपस में कोई भी लोग विवाद नहीं करेंगे. नहीं तो पुलिस त्वरीत कार्रवाई करेगी. हर लोगों को विधि व्यवस्था बनाये रखने का भी निर्देश दिया गया. 4. ओवर लोड वाहनों को किया जब्त अमरपुर. जिला परिवहन पदाधिकारी ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से लगभग दो दर्जन ओवर लोड वाहनों को जब्त किया. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष ने बाताया कि बिति रात जिला परिवहन पदाधिकारी के सड़क मार्ग पर ओवर लोड वाहन चलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस की मदद से ओवर लोड वाहनों की धर पकड़ अभियान चलाया गया. जिसमें लगभग 21 ओवर लोड वाहनों को जब्त किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन