ससुराल वालों पर नवविवाहिता का हत्या करने लगाया आरोप

Published at :29 Nov 2015 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
ससुराल वालों पर नवविवाहिता का हत्या करने लगाया आरोप

ससुराल वालों पर नवविवाहिता का हत्या करने लगाया आरोप प्रतिनिधि, बांका. टाउन थाना क्षेत्र के समुखिया मोड़ बाजार स्थित उच्च विद्यालय के समीप नंदकिशोर भगत के मकान में उनकी पुत्र वधु नवविवाहिता का शव शनिवार को मिला था. इसको लेकर रविवार को मृतका के भाई प्रवीण चौधरी ने थाने में आवेदन देकर अपने बहनोई सहित […]

विज्ञापन

ससुराल वालों पर नवविवाहिता का हत्या करने लगाया आरोप प्रतिनिधि, बांका. टाउन थाना क्षेत्र के समुखिया मोड़ बाजार स्थित उच्च विद्यालय के समीप नंदकिशोर भगत के मकान में उनकी पुत्र वधु नवविवाहिता का शव शनिवार को मिला था. इसको लेकर रविवार को मृतका के भाई प्रवीण चौधरी ने थाने में आवेदन देकर अपने बहनोई सहित पूरे परिवार पर दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदकिशोर भगत का पुत्र पुरुषोत्तम कुमार भगत की शादी विगत डेढ़ वर्ष पूर्व प्रखंड क्षेत्र के डाड़ा गांव निवासी विनोद चौधरी की पुत्री प्रियंका कुमारी के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार बड़ी धूम-धाम से हुई थी. लड़का मुंबई स्थित बैंक में उप प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं. जो हाल ही में ही अपने घर पत्नी के साथ छुट्टी पर आया था. अचानक शनिवार की देर शाम में प्रियंका का शव घर के एक कमरा में पड़ा मिला था. सभी परिजन घर छोड़ कर फरार हो गये हैं. मृतका के भाई प्रियंका ने अपने बहनोई पुरुषोत्तम कुमार, ससुर नंदकिशोर भगत, देवर सलेंद्र कुमार, चचेरा देवर शशिकांत कुमार, मणीकांत कुमार, चचेरा ननद रानी कुमारी, चचेरा ससुर रामानंद भगत एवं सास पर हत्या करने का आरोप लगाया है. – कहते है थानाध्यक्ष इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने बताया कि साला ने अपने बहनोई सहित ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या कर फरार हो जाने का आरोप लगाया है. दिये गये आवेदन को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन