कलश यात्रा के साथ दो दिवसीय अखंड संकीर्तन का हुआ शुभारंभ

Published by :DHIRAJ KUMAR
Published at :05 May 2026 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ दो दिवसीय अखंड संकीर्तन का हुआ शुभारंभ

जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिग्घीबांध गांव निवासी श्रद्धालु चंद्रमोहन यादव व उनकी धर्मपत्नी सह आंगनबाड़ी सहायिका जिरवा देवी ने अपने आवास पर मंगलवार को कलश शोभायात्रा के साथ दो दिवसीय अखंड संकीर्तन का शुभारंभ किया

विज्ञापन

जयपुर. जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिग्घीबांध गांव निवासी श्रद्धालु चंद्रमोहन यादव व उनकी धर्मपत्नी सह आंगनबाड़ी सहायिका जिरवा देवी ने अपने आवास पर मंगलवार को कलश शोभायात्रा के साथ दो दिवसीय अखंड संकीर्तन का शुभारंभ किया. इस दौरान चांदन नदी महादेव घाट पर बाजे-गाजे के साथ महिला व युवती श्रद्धालुओं द्वारा पूजन कलश में जल भरकर पैदल बराकोला गांव व कल्हाडिंडा गांव होते हुए चंद्र मोहन यादव के आवास स्थित पूजन मंडप में पहुंचे. पंडित राजकुमार पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से दो दिवसीय 24 घंटे के संकल्पित रामधुन अखंड संकीर्तन का शुभारंभ किया. इस मौके पर उनके पुत्र अनिल कुमार यादव, ग्रामीण बुद्धिजीवी सुमन प्रसाद यादव, राजेश यादव, महंत नेवानी यादव, राजकुमार यादव, श्याम विलास यादव, लोचन शर्मा, परमेश्वर यादव, नंदलाल यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
DHIRAJ KUMAR

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

DHIRAJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन