50 पैसे के सक्किे चलाने के लिए दिया धरना

Published at :28 Nov 2015 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
50 पैसे के सक्किे चलाने के लिए दिया धरना

50 पैसे के सिक्के चलाने के लिए दिया धरनाफोटो: 28 बांका 3 समाहरणालय परिसर में धरना पर बैठे एकता मंच के सदस्य बांका. हिंमुसी एकता मंच के तत्वावधान में शनिवार को समाहरणालय के मुख्य द्वार के समीप धरना दिया. धरना प्रदर्शन कर रहे मंच के केंद्रीय सचिव वैदानंद प्रसाद ने कहा कि गत करीब 10 […]

विज्ञापन

50 पैसे के सिक्के चलाने के लिए दिया धरनाफोटो: 28 बांका 3 समाहरणालय परिसर में धरना पर बैठे एकता मंच के सदस्य बांका. हिंमुसी एकता मंच के तत्वावधान में शनिवार को समाहरणालय के मुख्य द्वार के समीप धरना दिया. धरना प्रदर्शन कर रहे मंच के केंद्रीय सचिव वैदानंद प्रसाद ने कहा कि गत करीब 10 वर्षों से जिले व राज्य में 25 पैसे व 50 पैसे का प्रचलन बंद हो गया है. इससे आम लोगों को आर्थिक क्षति हो रही है. 40,47,55,68,70 पैसे की जगह एक रुपया देना पड़ता है. जो पैसा शेष बचता है वह न तो वापस मिलता है और न शेष पैसे का सामान मिलता है और न ही यह पैसा सरकारी खजाने में जमा होता है. यह कई वर्षों से चल रहा है. इसके आंकडों को यदि देखा जाय तो प्रति दिन देश की जनता का करोड़ों नुकसान हो रहा है, जबकि आरबीआइ से मांगे गये आरटीआइ रिपोर्ट से पता चला है कि आरबीआइ ने 25 पैसे का चलन बंद किया है. 50 पैसे आज भी चल रहे हैं, लेकिन जिला व राज्य में इसे आम दुकानदारों द्वारा नहीं लिया जा रहा है. जबकि पड़ोसी राज्य झारखंड में आज भी 50 पैसे चल रहे हैं. इस जिला प्रशासन या सरकार धरना प्रदर्शन से कोई उपयुक्त कदम नहीं उठाती है तो यह मामला विकराल रूप ले सकता है. साथ ही धरना के दौरान तीन मांगे और भी जिला प्रशासन से मांग की गयी. बीपीएल धारकों को विधान सभा व लोक सभा में 25 प्रतिशत आरक्षण दे, जिससे गरीबों को विधायक व सांसद बनने का मौका मिल सके. प्रथम वर्ग से दशम् वर्ग के छात्र- छात्राओं एवं महिलाओं को मुफ्त सुरक्षा बीमा मिले व उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बीपीएल परिवारों को शिक्षा ऋण ब्याज रहित दिया जाय. इससे गरीब विद्यार्थी भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश के उच्च पदों पर सुशोभित हो. मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष राम जीवन पोद्दार, संस्थापक ममता देवी, सुरेश प्रसाद यादव, नीलकंठ झा, विभूति भूषण पाठक, दिनेश कुमार यादव, नीलम देवी, मो. इब्राहिम, दिलीप कुमार सिंह, शंभु रजक, छोटेलाल शर्मा, परमानंद राय, शंकर मंडल, कैलाश दास आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन