प्रखंड शक्षिक नियोजन समिति की बैठक

प्रखंड शिक्षक नियोजन समिति की बैठक शंभूगंज. प्रमुख के कार्यालय वेश्म में नियोजन समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता प्रमुख नीतू सिंह ने की. बैठक में सत्र 2014-15 के उर्दू शिक्षक नियोजन के लिए मेधा सूची तैयार कर अनुमोदन के लिए डीइओ कार्यालय भेजने के लिए सहमति बनी. बैठक में शिक्षक नियोजन संबंधित अन्य कार्यों […]
प्रखंड शिक्षक नियोजन समिति की बैठक शंभूगंज. प्रमुख के कार्यालय वेश्म में नियोजन समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता प्रमुख नीतू सिंह ने की. बैठक में सत्र 2014-15 के उर्दू शिक्षक नियोजन के लिए मेधा सूची तैयार कर अनुमोदन के लिए डीइओ कार्यालय भेजने के लिए सहमति बनी. बैठक में शिक्षक नियोजन संबंधित अन्य कार्यों पर भी चर्चा की गयी. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षक नियोजन समिति सचिव सह बीडीओ दीना मुर्मू मनोनित शिक्षा समिति के सदस्य आशा सिंह, बीइओ मनिकांत प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद थे. —-जनता दरबार आयोजित शंभूगंज. थाना क्षेत्र में शनिवार को जनता दरवार का आयोजन किया गया. जिसमें क्षेत्र के जमीन विवाद को लेकर मेहरपुर, चौतरा, बेलारी, कर्णपुर गांव के प्रतिवादी व वादी को सूचना देकर जमीन संबंधित सभी कागजात को लेकर पांच दिसंबर 15 को उपस्थित होने का आदेश दिया गया है. मौके पर सीओ अमल चंद्र कुमार, थानाध्यक्ष पंकज पासवान आदि उपस्थित थे. —पुलिस पब्लिक मीटिंग आयोजितशंभूगंज. थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान की अध्यक्षता में शनिवार को थाना क्षेत्र के कुर्मा पंचायत व विरनौधा पंचायत में पुलिस पब्लिक मीटिंग का आयोजन किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मीटिंग में पुलिस व पब्लिक के बीच अच्छा संबंध होने के लिए किया गया. इस दौरान पुलिस ने आम लोगों की समस्या को भी सूना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










