फुटबॉल टूर्नामेंट में नीमाटांड़ की टीम ने मारी बाजी

Published at :28 Nov 2015 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
फुटबॉल टूर्नामेंट में नीमाटांड़ की टीम ने मारी बाजी

फुटबॉल टूर्नामेंट में नीमाटांड़ की टीम ने मारी बाजी रोमांचक मैच में मिहियासीमर की टीम को 1-0 से हरायाफोटो संख्या 28 बीएएन 60 विजेता टीम को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथिप्रतिनिधि, चांदन/ कटोरिया नक्सल प्रभावित आनंदपुर ओपी क्षेत्र के मथुरामोड़ स्थित नारायणडीह मैदान पर न्यू स्टार स्पोर्टिंग क्लब नारायणडीह (जगुडीह) के सौजन्य से आयोजित दो दिवसीय […]

विज्ञापन

फुटबॉल टूर्नामेंट में नीमाटांड़ की टीम ने मारी बाजी रोमांचक मैच में मिहियासीमर की टीम को 1-0 से हरायाफोटो संख्या 28 बीएएन 60 विजेता टीम को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथिप्रतिनिधि, चांदन/ कटोरिया नक्सल प्रभावित आनंदपुर ओपी क्षेत्र के मथुरामोड़ स्थित नारायणडीह मैदान पर न्यू स्टार स्पोर्टिंग क्लब नारायणडीह (जगुडीह) के सौजन्य से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुक्रवार को फाइनल मैच खेला गया़ जिसमें सरलाहा स्पोर्टिंग क्लब नीमाटांड़ का मुकाबला मिहियासीमर टीम से हुआ़ रोमांचक मुकाबले में नीमाटांड़ की टीम ने मिहियासीमर टीम को 1-0 से हराकर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया था़ तीसरे नंबर पर संगातपुर (कटोरिया) व चौथे नंबर पर मोदीकुरा (चांदन) की टीम रही़ मुख्य अतिथि सह अधिवक्ता पृथ्वीचंद मुर्मू के हाथों विजेता टीम के कप्तान पुतुल सोरेन को नकद आठ हजार एक रुपये नकद, उपविजेता टीम के कप्तान राकेश मुर्मू को सात हजार एक रुपये, तीसरे स्थान पर रहे संगातपुर को छह हजार एक रुपये व चतुर्थ स्थान पर रहे मोदीकुरा की टीम को पांच हजार एक रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया़ पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पृथ्वीचंद मुर्मू ने कहा कि इस तरह के खेल समारोह का आयोजन होने से समाज, गांव व क्षेत्र में एकता मजबूत होती है़ खिलाड़ियों के बौद्धिक , शारीरिक व मानसिक क्षमता का विकास होता है़ खेल प्रतिभा भी उभरती है़ उन्होंने खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन कर इस क्षेत्र का नाम पूरे राज्य में रौशन करने की भी अपील की़ मैच के दौरान निर्णायक की भूमिका नागेश्वर मुर्मू ने निभायी, जबकि कोमेंट्री बंटी हेंब्रम, गणेश टुडु व राजेंद्र तुरी ने किया़ पुरस्कार वितरण के दौरान मंच संचालन सुशील सोरेन ने किया़ आयोजन को सफल बनाने में टूर्नामेंट संचालक संतलाल मुर्मू, अतिथि डी मरांडी, राकेश टुडु, कैलाश हेंब्रम, संजय टुडु, सुरेंद्र हांसदा, अध्यक्ष माजेश हांसदा, सचिव संतलाल मुर्मू, उपसचिव बबलू मरांडी, संतलाल हांसदा, मुकेश मुर्मू, दीपक मरांडी आदि ने भूमिका निभायी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन