अतक्रिमण के चपेट में हैं कई चौक-चौराहे

Published at :26 Nov 2015 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
अतक्रिमण के चपेट में हैं कई चौक-चौराहे

अतिक्रमण के चपेट में हैं कई चौक-चौराहे फोटो 26 बांका 6 : सड़क पर आलू बोरा रख कर किया गया अतिक्रमण फुल्लीडुमर. प्रखंड क्षेत्र के खेसर बाजार को अतिक्रमणकारियों ने अपनी चपेट में ले लिया है. इससे रोड संकरी हो गयी है. यहां अक्सर जाम लगता है. फुल्लीडुमर बाजार, गोड़ा बाजार, लिकनी कोझी हाट, रामपुर […]

विज्ञापन

अतिक्रमण के चपेट में हैं कई चौक-चौराहे फोटो 26 बांका 6 : सड़क पर आलू बोरा रख कर किया गया अतिक्रमण फुल्लीडुमर. प्रखंड क्षेत्र के खेसर बाजार को अतिक्रमणकारियों ने अपनी चपेट में ले लिया है. इससे रोड संकरी हो गयी है. यहां अक्सर जाम लगता है. फुल्लीडुमर बाजार, गोड़ा बाजार, लिकनी कोझी हाट, रामपुर मोड़, डलवा मोड़ चौराहा, खेसर पुराना हाट सहित अन्य सड़कें अतिक्रमणकारियों की गिरफ्त में हैं. खेसर बाजार मेन रोड पर बालू, छर्री, बक्सा, चाट, पान, मिठाई दुकान से रोड अवरुद्ध हो रहा है. कई जगह टीन का घेरा या पक्का निर्माण भी कर लिया गया है. किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने से अतिक्रमणकारियों का मनोबल काफी ऊंचा हो गया है. हालांकि इससे पहले भी कई बार स्थानीय प्रशासन व सीओ द्वारा सरकारी अमीन से बाजार की नापी करा कर वहां पर लाल तीर का निशान लगाया गया था. लेकिन स्थानीय लोगों का सहयोग नहीं मिला है. यात्रियों को परेशानी हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन