जमीन विवाद में मारपीट, चार घायल

Published at :26 Nov 2015 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट, चार घायल

जमीन विवाद में मारपीट, चार घायल प्रतिनिधि, कटोरिया/चांदनसूइया ओपी क्षेत्र के केंदुआझरना गांव में गुरूवार को जमीन संबंधी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई़ जिसमें चार लोग जख्मी हो गये़ इसमें एक पक्ष से उमेश यादव, भाई शंकर यादव एवं मां सोनावती देवी और दूसरे पक्ष से कार्तिक यादव जख्मी हुए हैं. […]

विज्ञापन

जमीन विवाद में मारपीट, चार घायल प्रतिनिधि, कटोरिया/चांदनसूइया ओपी क्षेत्र के केंदुआझरना गांव में गुरूवार को जमीन संबंधी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई़ जिसमें चार लोग जख्मी हो गये़ इसमें एक पक्ष से उमेश यादव, भाई शंकर यादव एवं मां सोनावती देवी और दूसरे पक्ष से कार्तिक यादव जख्मी हुए हैं. सभी घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में कराया गया़ घटना के संबंध में उमेश यादव एवं कार्तिक यादव द्वारा थाना में अलग-अलग आवेदन दिया गया है़ पुलिस सूत्रों के अनुसार, भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पुराना जमीनी विवाद चल रहा है़ गुरुवार को हुए विवाद में लाठी व पत्थर से मारपीट हुई, जिसमें एक महिला समेत चार लोग घायल हो गये़ सूइया ओपी के सअनि नंदजी यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन