बालू घाट के रास्ते को लेकर गोलीबारी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :06 Jul 2015 9:42 AM
विज्ञापन

अमरपुर (बांका): ज्येष्ठगोर बालू घाट से निकलनेवाले रास्ते पर वाहन परिचालन को लेकर दो पक्षों में रविवार देर शाम विवाद हो गया. विवाद बढ़ते-बढ़ते गोलीबारी तक पहुंच गया. इस दौरान दस राउंड गोली चलने की सूचना है. गोलीबारी की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने गोलीबारी से इंकार किया है. मिली […]
विज्ञापन
अमरपुर (बांका): ज्येष्ठगोर बालू घाट से निकलनेवाले रास्ते पर वाहन परिचालन को लेकर दो पक्षों में रविवार देर शाम विवाद हो गया. विवाद बढ़ते-बढ़ते गोलीबारी तक पहुंच गया. इस दौरान दस राउंड गोली चलने की सूचना है. गोलीबारी की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने गोलीबारी से इंकार किया है.
मिली जानकारी के अनुसार ज्येष्ठगोर बालू घाट से बालू उठाव के बाद वाहनों के परिचालन के लिए दो रास्ता है. एक रास्ते से ट्रक व दूसरे रास्ते से ट्रैक्टर का परिचालन होता है. स्थानीय लोगों की मानें तो जिस रास्ते से होकर ट्रैक्टर गुजरते हैं, उस रास्ते पर कुछ दबंगों द्वारा अवैध वसूली की जाती है.
इस कारण ट्रैक्टर चालक भी ट्रकवाले मार्ग से गुजरने लगे थे. इसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद बढ़ गया. विवाद बढ़ते-बढ़ते गोलीबारी तक पहुंच गया. रविवार की शाम दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी की सूचना है. स्थानीय लोगों की मानें तो लगभग दस राउंड गोली चली है. हालांकि मामले की प्राथमिकी किसी भी पक्ष ने थाना में दर्ज नहीं करायी है. पुलिस मामले पर नजर रख रही है.
गोलीबारी की बात गलत : थानाध्यक्ष
गोली बारी की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचने के बाद ऐसी कोई बात सामने नहीं आयी है. सभी कुछ सामान्य है. गांव में दो भाइयों के बीच आपसी विवाद था. गोली चलने की सूचना गलत है.
परीक्षित पासवान, थानाध्यक्ष, बांका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










