महिला को पुलिस ने किया बरामद

Updated at :05 Jul 2015 9:05 PM
विज्ञापन
महिला को पुलिस ने किया बरामद

अमरपुर. पिछले दस दिन पूर्व महमदपुर गांव की एक महिला गांव के ही एक शादीशुदा लड़के के साथ अपने छह बच्चे के साथ भाग गयी थी. इसमें महिला के पति गुडाली यादव ने पुलिस को आवेदन दिया था कि गांव के ही रंजीत यादव एवं भरको गांव के कुख्यात अपराधी बालेश्वर हरिजन उर्फ बल्ला हरिजन […]

विज्ञापन

अमरपुर. पिछले दस दिन पूर्व महमदपुर गांव की एक महिला गांव के ही एक शादीशुदा लड़के के साथ अपने छह बच्चे के साथ भाग गयी थी. इसमें महिला के पति गुडाली यादव ने पुलिस को आवेदन दिया था कि गांव के ही रंजीत यादव एवं भरको गांव के कुख्यात अपराधी बालेश्वर हरिजन उर्फ बल्ला हरिजन ने मेरे घर से मेरी पत्नी के साथ-साथ मेरे छह बच्चे को भी साथ ले गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर खोज बीन प्रारंभ कर दिया था, लेकिन आवेदनकर्ता को अपनी पत्नी व बच्चे नहीं मिलने पर 30 जून को आईजी के जनता दरवार में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी थी. इसके आलोक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को नाथनगर थाना क्षेत्र से उक्त महिला व उसके बच्चे के साथ गांव के रंजीत यादव को बरामद कर लिया. पुलिस ने रंजीत यादव को न्यायिक हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बालक की मौत मामले में प्राथमिकी अमरपुर. शनिवार को थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में गांव के एक तांत्रिक पर एक बालक को मारने का आरोप घर वालों के साथ ग्रामीणों ने भी लगाया था. इस मामले को लेकर मृतक के पिता पपल साह ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि मेरे लड़के को गांव के ही कैलाश शर्मा ने जमीन पर पटक कर मार दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है. साथ ही पुलिस ने कैलाश शर्मा को न्यायिक हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन