ऋतुराज की सफलता पर गदगद हैं बेलहर वासी

Updated at :05 Jul 2015 9:05 PM
विज्ञापन
ऋतुराज की सफलता पर गदगद हैं बेलहर वासी

बेलहर. सिविल सेवा परीक्षा में बेलहर प्रखंड अंतर्गत साहबगंज पंचायत के मथुरा गांव के ऋतुराज सिंह ने 59वां स्थान प्राप्त कर अपने जिले का गौरव बढ़ाया है. उनके चयन पर प्रखंड के लोगों ने उन्हें बधाई दी है. पंचायत की मुखिया मंजु देवी, पूर्व मुखिया प्रमोद भगत मंटू ने बताया कि ऋतुराज ने सिविल सेवा […]

विज्ञापन

बेलहर. सिविल सेवा परीक्षा में बेलहर प्रखंड अंतर्गत साहबगंज पंचायत के मथुरा गांव के ऋतुराज सिंह ने 59वां स्थान प्राप्त कर अपने जिले का गौरव बढ़ाया है. उनके चयन पर प्रखंड के लोगों ने उन्हें बधाई दी है. पंचायत की मुखिया मंजु देवी, पूर्व मुखिया प्रमोद भगत मंटू ने बताया कि ऋतुराज ने सिविल सेवा की परीक्षा पास कर पंचायत का नाम रोशन किया है. इससे पंचायत के छात्रों का ही नहीं पूरे प्रखंड के छात्रों का मनोबल बढ़ेगा. वहीं बधाई देते हुए ऋतुराज के चाचा सुरेंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख अरुण साव, समाज सेवी शंकर साव, नंदेश्वरी यादव, पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार भगत, प्रखंड प्रमुख विजय यादव, मुखिया कामेश्वर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है. ऋतुराज अपने पिता गोकुल सिंह के साथ झारखंड के साहबगंज से सेंट जेवियर्स स्कूल से 10वीं पास कर, प्लस टू की पढ़ाई कालका पब्लिक स्कूल दिल्ली से कर बंगलोर से बीटेक के बाद सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर सफलता पाई है. सात लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार फोटो 5 बांका 2 : पुलिस गिरफ्त शराब उत्पादक. प्रतिनिधि, बेलहर स्थानीय पुलिस ने छापामारी कर अवैध रुप से शराब बनाने की एक भट्टी का उद्भेदन कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया तथा दो डब्बा जाबा महुआ, लगभग सात लीटर महुआ दारू के साथ अन्य सामग्री जब्त किया. साहबगंज मथुरा के विजय सिंह के घर से पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर दारू भट्टी के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार विजय सिंह एवं दारू बनाने के अन्य सामग्री के साथ उत्पाद विभाग के निरीक्षक वीरेंद्र कुमार को सुपुर्द कर दिया गया. दारू भट्टी का उद्भेदन प्रभारी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन