वज्रपात में एक की मौत, एक दर्जन लोग हुए मूर्छित

जयपुर : ओपी क्षेत्र में शुक्रवार को तेज हवा, बारिश के साथ हुए वज्रपात में एक की मौत एवं दर्जनों लोग मूर्छित होने की सूचना मिली है. प्राप्त सूचना के अनुसार क्षेत्र के इंदूडीह गांव निवासी शिव लाल यादव अपने बेटी के घर पोखरिया गांव गये थे. आंधी व बारिश के समय वे घर के […]
जयपुर : ओपी क्षेत्र में शुक्रवार को तेज हवा, बारिश के साथ हुए वज्रपात में एक की मौत एवं दर्जनों लोग मूर्छित होने की सूचना मिली है. प्राप्त सूचना के अनुसार क्षेत्र के इंदूडीह गांव निवासी शिव लाल यादव अपने बेटी के घर पोखरिया गांव गये थे. आंधी व बारिश के समय वे घर के बरामदे पर बैठे थे.
घर के आस- पास वज्रपात होने से शिव लाल यादव की मौत हो गयी. चिडि़या मोड़ में चमरू यादव के चाय दुकान पर उनके दो बच्चे, पत्नी सहित एक दर्जन ग्राहक मौजूद थे. दुकान के आस – पास में हुए वज्रपात से दुकान में बैठे सभी लोग मूर्छित होकर गिर पड़े. बताया गया कि करीब 15 मिनट तक सभी लोग मूर्छित पड़े रहे. होश में आने के बाद सभी ने बताया कि वज्रपात के झटके से शरीर में लहर आ गया है और अचानक गिरने से चोट भी लगा है. चार लोगों को ज्यादा झटका महसूस हुआ जिसका इलाज स्थानीय निजी क्लिनिक में कराया जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










