अद्वैत मिशन बीएड महाविद्यालय में चल रही कार्यशाला समाप्त

फोटो : 12 बांका 8 : कार्यशाला में उपस्थित प्राचार्या सुजाता आचार्या व अन्य.प्रतिनिधि, बांकाअद्वैत मिशन ट्रेनिंग कॉलेज मंदार विद्यापीठ बौंसी में इग्नू बीएड में चल रहे कार्यशाला का समापन शुक्रवार को हो गया. समापन मौके पर एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कार्यक्रम पदाधिकारी डा सुजाता आचार्या ने की. समारोह का उद्घाटन […]
फोटो : 12 बांका 8 : कार्यशाला में उपस्थित प्राचार्या सुजाता आचार्या व अन्य.प्रतिनिधि, बांकाअद्वैत मिशन ट्रेनिंग कॉलेज मंदार विद्यापीठ बौंसी में इग्नू बीएड में चल रहे कार्यशाला का समापन शुक्रवार को हो गया. समापन मौके पर एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कार्यक्रम पदाधिकारी डा सुजाता आचार्या ने की. समारोह का उद्घाटन चेयरमैन आदित्यनाथ ने की. इस अवसर पर परामर्शदाता अवधेश कुमार दीक्षित, विमल कुमार विनोद सहित कई प्राध्यापक उपस्थित थे. कार्यशाला के अंतिम दिन भी सभी छात्र व अध्यापक उपस्थित थे. मंच का संचालन अर्पिता कर कर रही थी. बीबी याना टोपको, रमण कुमार मिश्र तथा सबा अहमद के प्रार्थनाओं से कार्यक्रम आरंभ किया गया. नीलम कुमारी एवं पूनम कुमारी ने स्वागत गान गायी. इस अवसर पर कार्यशाला प्रतिभागियों द्वारा संपादित गलैक्सी पत्रिका का विमोचन प्राचार्या डा सुजाता आचार्या ने किया. इस अवसर पर डा आचार्या ने कहा कि शिक्षकों को सृजनात्मक लेखन के लिए तत्पर रहना चाहिए तथा उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सबसे उत्तम शिक्षक वहीं जो छात्रों को प्रेरित करें. प्रतिभागी छात्र- अध्यापक ने बारह दिवसीय कार्यशाला अनुभव के अपने अपने विचार रखें. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा ललित कलोओं को प्रदर्शित किया. अंत में प्राचार्या डा आचार्या तथा श्री दीक्षित द्वारा कार्यशाला में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










