पीएचइडी विभाग द्वारा पाइप की करायी गयी मरम्मत

उपभोक्ताओं को मिली राहतफोटो 12 बांका 7 : पाइप की मरम्मत करते पीएचइडी विभाग के कर्मी.प्रभात फॉलोअपप्रतिनिधि, बांकाशहर के बीचों बीच पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही हजारों लीटर पानी बरबादी की खबर को प्रभात खबर ने शुक्रवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी. इस पर पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार […]
उपभोक्ताओं को मिली राहतफोटो 12 बांका 7 : पाइप की मरम्मत करते पीएचइडी विभाग के कर्मी.प्रभात फॉलोअपप्रतिनिधि, बांकाशहर के बीचों बीच पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही हजारों लीटर पानी बरबादी की खबर को प्रभात खबर ने शुक्रवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी. इस पर पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार चौधरी के निर्देश पर पाइप की मरम्मत की गयी. प्रभात खबर को दिया धन्यवाद पिछले पांच दिनों से शहर में पाइप फटने से जमीन लॉज, शांति नगर, आनंद कॉलोनी, करहरिया रोड, पुरानी बस स्टैंड, दुर्गा स्थान रोड, भयहरण स्थान रोड, अलीगंज सहित अन्य मोहल्लों में पीने के पानी का हाहाकार मचा हुआ था. प्रभात खबर के द्वारा इस खबर को प्रकाशित करने के बाद विभाग द्वारा इसकी मरम्मत कर देने से स्थानीय निवासियों ने प्रभात खबर को धन्यवाद दिया है. करहरिया से दिवाकर झा ने कहा कि प्रभात खबर को बहुत बहुत धन्यवाद जो इस भीषण गरमी में हमलोगों को पानी की किल्लत से मुक्ति दिलाये. पुरानी बस स्टैंड के शत्रुघ्न प्रसाद साह ने बताया कि पिछले पांच दिनों से पानी नहीं आने पर हम लोगों को दूसरे जगह से ढोकर कर पानी लाना पड़ रहा था, जिससे घोर कठिनाई हो रही थी. शुक्रवार को इसके ठीक होने से अब निजात मिल गया. करहरिया रोड दुर्गास्थान के बालो दा ने कहा कि प्रतिदिन जो हजारों लीटर पानी बरबाद हो रहा था. उसके रूकने से जो सैकड़ों परिवार पानी से वंचित थे अब उन्हें इसका लाभ मिल पायेगा. अलीगंज निवासी रंजीत कुमार डोकानिया ने कहा कि घर में छोटे – छोटे बच्चों को सुबह पानी नहीं मिलने से पिछले पांच दिनों से काफी परेशानी हो रही थी. इसके ठीक हो जाने से अब पानी की समस्या नहीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










