बीइओ व व्ययन पदाधिकारी की बैठक

बांका. शहर स्थित एसएस बालिका उच्च विद्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं व्ययन पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम पदाधिकारी योजना अनिल कुमार शर्मा एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान बांका शास्वता नंद झा ने संयुक्त रूप से की. बैठक में वित्तीय वर्ष 2015-16 में छात्र-छात्राओं […]
बांका. शहर स्थित एसएस बालिका उच्च विद्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं व्ययन पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम पदाधिकारी योजना अनिल कुमार शर्मा एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान बांका शास्वता नंद झा ने संयुक्त रूप से की. बैठक में वित्तीय वर्ष 2015-16 में छात्र-छात्राओं के नामांकन की सूची 25 जून 2015 तक कोटि वार जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि सरकार के आदेशानुसार साइकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति योजना का वितरण ससमय 11 जुलाई 2015 तक किया जा सके. कार्यक्रम पदाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2013-14 मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना, नेशनल ग्रीन कोर, साइकिल, पोशाक एवं छात्रवृत्ति योजन की उपयोगिता कार्यालय को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिये. उन्होंने कहा इस कार्य में कोताही बरतने वाले पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. बैठक में शंभुगंज एवं बौंसी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनुपस्थित रहे. इस मौके पर जिला कार्यालय के सहायक साधन सेवी विनय कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह सहित विभिन्न प्रखंडों के बीइओ उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










