संपर्क प्रमुख ने गांव का दौरा कर लोगों की सुनी समस्या

Updated at :09 Jun 2015 10:05 PM
विज्ञापन
संपर्क प्रमुख ने गांव का दौरा कर लोगों की सुनी समस्या

फोटो 9 बांका 7 : खराब चापाकल को दिखाते ग्रामीण बांका. भाजपा के जिला महामंत्री सह जिला संपर्क प्रमुख जयशंकर चौधरी ने कई गांव का दौरा किया. इसमें दक्षिणी कटेली, पीपरा, दुधयातरी, पिडरोल, पिटठम्बा, सासन, गौरीपुर, दुधारी सहित अन्य गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्या सुनी. ग्रामीणों ने बताया कि यहां के लोगों को […]

विज्ञापन

फोटो 9 बांका 7 : खराब चापाकल को दिखाते ग्रामीण बांका. भाजपा के जिला महामंत्री सह जिला संपर्क प्रमुख जयशंकर चौधरी ने कई गांव का दौरा किया. इसमें दक्षिणी कटेली, पीपरा, दुधयातरी, पिडरोल, पिटठम्बा, सासन, गौरीपुर, दुधारी सहित अन्य गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्या सुनी. ग्रामीणों ने बताया कि यहां के लोगों को सबसे ज्यादा पानी की किल्लत होती है. भीषण गरमी में पानी पीने के लिए नहीं मिल रहे हैं. दूर-दराज के कुआं व नदी के सहारे लोगों को पानी पीना पड़ रहा है. छत्रपाल के मुखिया मंगल हेंब्रम ने भाजपा टीम को बताया कि पंचायत अंतर्गत कई गांवों में खराब पड़े चापाकल के बारे में विभाग को लिखित सूचना दी गयी है. लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है. इस मौके पर रंजीत कुमार, सुफल हेंब्रम, सीफा देवी, विनोद कुमार, अनिल कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन