अब किसानों को मिलेगी राशि

Updated at :09 Jun 2015 8:38 AM
विज्ञापन
अब किसानों को मिलेगी राशि

बांका: किसानों को एसएफसी के पास बकाये राशि के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्यों कि अब सरकार के द्वारा बांका एसएफसी के पास दस करोड़ रुपये का आवंटन होने वाला है. उस दस करोड़ रुपये से एसएफसी किसानों को बकाये राशि का भुगतान करेगी. अब जल्द होगा पैसे का भुगतान : इस वर्ष […]

विज्ञापन
बांका: किसानों को एसएफसी के पास बकाये राशि के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्यों कि अब सरकार के द्वारा बांका एसएफसी के पास दस करोड़ रुपये का आवंटन होने वाला है. उस दस करोड़ रुपये से एसएफसी किसानों को बकाये राशि का भुगतान करेगी.
अब जल्द होगा पैसे का भुगतान : इस वर्ष एसएफसी ने पैक्स के माध्यम से जो किसान के धान के फसल की खरीदारी की थी उसके एवज में एसएफसी ने कुछ किसानों को अधिप्राप्ति के एवज में भुगतान कर दिया था लेकिन शेष किसानों का भुगतान रुक गया था. एसएफसी का कहना था कि सरकार की ओर से अब तक आवंटन नहीं आया है लेकिन चार दिन पूर्व पटना में एसएफसी जिला प्रबंधक और सरकार के बीच हुए वार्ता में यह बताया कि दस करोड़ रुपये किसानों को भुगतान के लिए जिले को दिया जायेगा.
पटना में बैठक हुई थी, इस सप्ताह के अंदर पैसे आने की संभावना है. इसके बाद किसानों को भुगतान कर दिया गया.
सुशील कुमार, जिला प्रबंधक, एसएफसी बांका
एसएफसी के पास किसानों का करीब 50 करोड़ रुपया बकाया है. अभी जितना पैसा आ रहा है उसमें से सभी किसानों को भुगतान नहीं हो पायेगा.
जितेंद्र सिंह, अध्यक्ष, बांका भागलपुर सेंट्रल को -ऑपरेटिव बैंक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन