छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोप, मामला दर्ज

Updated at :08 Jun 2015 10:05 PM
विज्ञापन
छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोप, मामला दर्ज

बाराहाट. थाना क्षेत्र के खिरीपथार गांव में सोमवार को एक छात्रा के साथ छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई मारपीट के दौरान एक महिला जख्मी हो गयी. जख्मी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट में किया गया. इस मामले में दोनों पक्षों से […]

विज्ञापन

बाराहाट. थाना क्षेत्र के खिरीपथार गांव में सोमवार को एक छात्रा के साथ छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई मारपीट के दौरान एक महिला जख्मी हो गयी. जख्मी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट में किया गया. इस मामले में दोनों पक्षों से बाराहाट थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्रथम पक्ष के सरिता देवी ने अपने ही गांव के भगवान चौधरी पर अपनी बेटी को छेड़ने और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है. महिला ने अपने आवेदन में मारपीट के क्रम में गला में पहने सोने के चेन को छीन लेने का भी आरोप लगाया है. जबकि भगवान चौधरी ने अकारण मारपीट कर पॉकेट से दो हजार रुपया निकाल लेने का आरोप लगाया है.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन