पैसा खर्च नहीं होने से हो रहा वापस

बांका: केंद्र में भाजपा की सरकार बनने से एक वर्ष हुआ है. इस एक वर्ष के शासन काल में ही अन्य पार्टी परेशान हैं. एक गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना है. जिसने सबों का विकास करने की ठानी है. इसके लिए योजना बनायी गयी है. यह बातें पूर्व मंत्री व विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता […]
बांका: केंद्र में भाजपा की सरकार बनने से एक वर्ष हुआ है. इस एक वर्ष के शासन काल में ही अन्य पार्टी परेशान हैं. एक गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना है. जिसने सबों का विकास करने की ठानी है. इसके लिए योजना बनायी गयी है. यह बातें पूर्व मंत्री व विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव ने रविवार को बांका के चंद्रशेखर सिंह नगर भवन में आयोजित विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कही.
उन्होंने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी को विदेशों में जो इनको सम्मान मिल रहा है वह आज तक किसी को नहीं मिला. केंद्र के द्वारा बिहार को जो विकास के लिए पैसे दिये जाते हैं. उनका खर्च नहीं हो पाता है. रुपये वापस चले जाते हैं. सड़क बदहाल हो चुका है. बिजली आदि मूलभूत सुविधा के अभाव से जनता परेशान है. उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश के बाद अब बिहार को विशेष पैकेज देने की चर्चा चल रही है. बावजूद इसके विपक्ष द्वारा अफवाह फैला कर जनता को दिग्भ्रमित किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










