मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

Updated at :04 Jun 2015 10:05 PM
विज्ञापन
मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

बेलहर. थाना क्षेत्र के रत्तोचक गांव के कमोदी यादव ने थाना में आवेदन देकर गांव के घुटर यादव, चुटर यादव, मरट यादव, आभा देवी, लिलिया देवी, रंजन यादव, पूनम यादव, रूपेश यादव पर गाली गलौज करने एवं मारपीट करने का आरोप लगा कर प्राथमिकी दर्ज करायी है. हड़ताल के कारण प्रसव पीडि़ता परेशान फोटो 4 […]

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के रत्तोचक गांव के कमोदी यादव ने थाना में आवेदन देकर गांव के घुटर यादव, चुटर यादव, मरट यादव, आभा देवी, लिलिया देवी, रंजन यादव, पूनम यादव, रूपेश यादव पर गाली गलौज करने एवं मारपीट करने का आरोप लगा कर प्राथमिकी दर्ज करायी है. हड़ताल के कारण प्रसव पीडि़ता परेशान फोटो 4 बांका 7 : पीडि़त प्रसव महिला को अस्पताल जाने से रोकते हड़ताली स्वास्थ्य कर्मी.प्रतिनिधि, बेलहर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को संविदा स्वास्थ्य हड़ताली कर्मी ने आपातकालीन सेवा में आये प्रसव पीडि़त को अस्पताल में प्रवेश नहीं करने दिया. प्रसव पीडि़ता महकारा गांव की पिंकी देवी पति सुरेश यादव अपने परिजनों के साथ अस्पताल में आये थे जहां हड़ताली कर्मियों ने उसे डॉक्टर से नहीं मिलने दिया तथा वहां से ऑटो ले जाने को मजबूर कर दिया. प्रसव पीडि़ता की स्थिति देखते हुए उसके परिजन विवश होकर प्राइवेट क्लिनिक चले गये. अस्पताल के ऑफिस में बैठे डॉक्टरों को भी इसकी जानकारी मिली, लेकिन कुछ भी करने की बजाय कार्यालय में बैठे रहे. इसी तरह दिन में कई प्रसव पीडि़ता अस्पताल से वापस लौटते रहे. बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त फोटो 4 बांका 8 : दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो.बेलहर. प्रखंड अंतर्गत साहबगंज-बेलहर मुख्य मार्ग तरैया मोड़ पर बुधवार की देर शाम पेकाहा गांव के पास एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें ड्राइवर बूरी तरह जख्मी हो गया. हालांकि बोलेरो पर कोई यात्री नहीं रहने के कारण बड़ी घटना टल गयी. गाड़ी बेलहर से साहबगंज की ओर तेज रफ्तार से जा रही थी जो तरैया मोड़ के पास एकाएक अनियंत्रित होकर पलट गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन