सूचना पर पुलिस देगी इनाम
बौंसी: मंदार की तराई स्थित मंदिर से चोरी गयी शिव की दुर्लभ मूर्ति की खोज में शुक्रवार को पुलिस मंदार पर्वत व आसपास के क्षेत्रों की खाक छानती रही.जानकारी हो कि पर्वत स्थित आशुतोष महादेव मंदिर के शिव की उधर्व लिंगी प्रतिमा की चोरी 20 अगस्त को अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गयी थी. घटना […]
बौंसी: मंदार की तराई स्थित मंदिर से चोरी गयी शिव की दुर्लभ मूर्ति की खोज में शुक्रवार को पुलिस मंदार पर्वत व आसपास के क्षेत्रों की खाक छानती रही.जानकारी हो कि पर्वत स्थित आशुतोष महादेव मंदिर के शिव की उधर्व लिंगी प्रतिमा की चोरी 20 अगस्त को अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गयी थी. घटना के तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरों का सुराग नहीं मिला है. रजौन, धोरैया, बाराहाट व बौंसी की पुलिस द्वारा पर्वत स्थित विभिन्न कंदराओं, झाड़ियों व पर्वत के पूर्वी क्षेत्र स्थित तालाबों में भी चौकीदारों द्वारा खोज की गयी है. एसपी पुष्कर आनंद के निर्देश पर विभिन्न थानों से आये विशेष गठित टीम के द्वारा दिनभर प्रतिमा की खोज जारी रही. पर्वत पर कार्य करनेवाले लोगों व कहारों से भी गहन पूछताछ की गयी.
पुलिस सूत्रों की माने तो उन्हें इस बाबत गुप्त सूचना मिली थी कि पर्वत के आसपास के इलाके में भी कहीं पर मूर्ति छुपाकर रखी गयी है. हालांकि खोजबीन के क्रम में पुलिस को अबतक कोई अहम सुराग नहीं लगी है. चोरी की घटना के बाद प्रतिमा की बरामदगी के लिए भजन गायक रूपेश भारद्वाज व सिपाही बाबा के द्वारा अनशन भी किया गया था. वहीं भाजपा व हिंदू जागरण मंच द्वारा आंदोलन की बात कहीं गयी है. पुलिस ने घोषणा की है कि मूर्ति की बाबत अगर कोई सूचना बौंसी थाना के मोबाइल 9431822631 पर दे तो सूचना देनेवाले व्यक्ति को 21 हजार का इनाम दिया जायेगा. साथ ही उस व्यक्ति का नाम व पता आदि गुप्त रखा जायेगा.
विशेष टीम ने बौंसी थानाध्यक्ष अशोक कुमार, धोरैया थानाध्यक्ष अजरुन सिंह, बाराहाट थानाध्यक्ष विनोद कुमार, रजौन थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान सअनि बीके सिंह, सुंदर कामत, अनंत लाल महतो व भारी संख्या में आये पुलिस बल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










