सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
बांका : थाना क्षेत्र के मजलिशपुर गांव निवासी विशेशर यादव की मौत शनिवार को सड़क दुर्घटना में हो गयी. उसके साथ एक और युवक शंकरपुर निवासी संजीव मंडल की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक मजलिशपुर गांव निवासी बुल्लो यादव, विशेशर यादव तथा संजीव मंडल बेलहर […]
बांका : थाना क्षेत्र के मजलिशपुर गांव निवासी विशेशर यादव की मौत शनिवार को सड़क दुर्घटना में हो गयी. उसके साथ एक और युवक शंकरपुर निवासी संजीव मंडल की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक मजलिशपुर गांव निवासी बुल्लो यादव, विशेशर यादव तथा संजीव मंडल बेलहर की ओर से जा रहे थे. समुखिया गांव के मोड़ के समीप एक कुत्ते को बचाने के दौरान गाड़ी असंतुलित होकर पास की खायी में जा गिरी. दोनों की मौत घटनास्थल पर हो गयी. वहीं बुल्लो यादव मोटरसाइकिल लेकर फरार बताया जाता है.
मृतक के परिजन हादसा नहीं हत्या की बात कह रहे है. एसडीपीओ शशि शंकर कुमार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है तथा मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










