बेलहर बनेगा पुलिस अनुमंडल
* पुलिस अनुमंडल बनने की सूचना से लोगों में खुशीबांका : बेलहर में अनुमंडल पुलिस कार्यालय खुलने की सूचना से लोगों में खुशी है. बेलहर के लोगों का कहना है कि पुलिस अनुमंडल बनने से बेलहर वासी शांति से रह पायेंगे. नक्सली व आपराधिक घटनाओं में कमी आयेगी और प्रखंड का विकास तेज हो सकेगा. […]
* पुलिस अनुमंडल बनने की सूचना से लोगों में खुशी
बांका : बेलहर में अनुमंडल पुलिस कार्यालय खुलने की सूचना से लोगों में खुशी है. बेलहर के लोगों का कहना है कि पुलिस अनुमंडल बनने से बेलहर वासी शांति से रह पायेंगे.
नक्सली व आपराधिक घटनाओं में कमी आयेगी और प्रखंड का विकास तेज हो सकेगा. बेलहर के कन्हैया कुमार का कहना है कि जो फैसला सरकार ने लिया है वह बहुत पहले ले लेना चाहिए. वहीं साहबगंज के सरोज कुमार का कहना है कि आज सरकार ने एक अच्छा कदम उठाया है.
चिरैया के मनोज का कहना है कि सरकार का कदम स्वागत योग्य है. वहीं धौरी के प्रभाकर का कहना है कि पुलिस चौकसी से बेलहर वासी चैन की सांस लेंगे. गेरूआ के सरोज यादव का कहना है कि पुलिस की सक्रियता से सभी का कल्याण होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










