इंटक कार्यालय में शोक सभा आयोजित
बौंसी . सोमवार को मुख्य चौक स्थित प्रखंड इंटक कार्यालय में आयोजित शोक सभा का आयोजन जिलाध्यक्ष विनय कुमार कापरी की अध्यक्षता में की गयी. जिसमें रिक्सा ठेला युनियन के सदस्य की सड़क हादसे में मौत पर सदस्यों ने गहरा शोक प्रकट किया. जिलाध्यक्ष ने सदस्यों से कहा कि सरकार द्वारा श्रमिकों को मिलने वाली […]
बौंसी . सोमवार को मुख्य चौक स्थित प्रखंड इंटक कार्यालय में आयोजित शोक सभा का आयोजन जिलाध्यक्ष विनय कुमार कापरी की अध्यक्षता में की गयी. जिसमें रिक्सा ठेला युनियन के सदस्य की सड़क हादसे में मौत पर सदस्यों ने गहरा शोक प्रकट किया. जिलाध्यक्ष ने सदस्यों से कहा कि सरकार द्वारा श्रमिकों को मिलने वाली दुर्घटना बीमा योजना की राशि मृतक के आश्रितों को शीघ्र दिलवाया जाएगा. मृतक नवल किशोर साह की मौत पांच दिन पूर्व महाराना हाट से लौटते वक्त पुलिया के पास ट्रक के धक्के से हो गयी थी. इस अवसर पर प्रखंड इंटक अध्यक्ष दिवाकर झा, रिक्सा ठेला युनियन अध्यक्ष हरवेश्वर राम, पिन्टु रजक, प्रकाश साह, अशोक मंडल, मुन्ना यादव, प्रकाश यादव, राजेश यादव, ऋषिकांत यादव, गुड्डू यादव, मुकेश यादव आदि ने गहरा शोक प्रकट किया है.स्कूली बच्चों ने किया अस्पताल परिसर की सफाई फोटो 1 बांका 11 : सफाई करते छात्र बौंसी . रेफरल अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत सीएनडी हाईस्कूल के स्काउट एंड गाईड के छात्रों ने सोमवार को व्यापक स्तर पर साफ – सफाई की. सुबह से ही अपने हांथों में झाड़ु व कुदाल लिये छात्र अस्पताल के बाहरी परिसर की सफाई में जुट गये. इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कयूम अंसारी, खेल शिक्षक हरीष गांगुली, अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में करीब सौ छात्रों के दल ने यह कार्य किया. प्रधानाध्यापक ने छात्रों को कहा कि अपने शरीर के साथ साथ हमें अपने आस पास की भी साफ – सफाई पर ध्यान रखना चाहिए. साथ ही यह सफाई अभियान लोगों के बीच स्वच्छता अभियान का संदेश भी दे रहा है. इस अवसर पर काफी संख्या में छात्र मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










