बारह दिनों बाद भी लापता बमबम का सुराग नहीं

Updated:
विज्ञापन

फोटो 1 बांका : 61 लापता बमबम साहकटोरिया . कटोरिया बाजार के सूइया रोड निवासी बमबम साह (60 वर्षीय) के रहस्यमय ढंग से लापता होने के बारह दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है. ज्यों-ज्यों दिन बीतता जा रहा है, परिजनों की चिंता व आशंका बढ़ती ही जा रही […]

विज्ञापन

फोटो 1 बांका : 61 लापता बमबम साहकटोरिया . कटोरिया बाजार के सूइया रोड निवासी बमबम साह (60 वर्षीय) के रहस्यमय ढंग से लापता होने के बारह दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है. ज्यों-ज्यों दिन बीतता जा रहा है, परिजनों की चिंता व आशंका बढ़ती ही जा रही है. ज्ञात हो कि गत 20 नवंबर गुरुवार को वे घर से अपने खेत व खलिहान देखने हेतु आदर्श मध्य विद्यालय के पीछे के लिए निकले थे. लेकिन वे आज तक घर नहीं लौटे. लापता वृद्ध के पुत्र नंदन कुमार ने गत 23 नवंबर को इस घटना के संबंध में कटोरिया थाना में गुमशुदगी की एक रिपोर्ट भी दर्ज करायी है. जिसमें उसने बताया है कि वे घर से सुबह दस बजे घर के लिए निकले. खेत व भोलीदार जागेश्वर यादव के घर पर पहुंचने तक की खबर मिल रही है. लेकिन उसके बाद वे कहां गये, या उनके साथ क्या हुआ. इसका पता नहीं चल पा रहा है. लापता बमबम साह के पुत्र चंदन कुमार, नंदन कुमार, कुंदन कुमार, पतोहू डोली देवी, पोती आकाशी व रिमझिम सभी उनके गुमशुदा होने से काफी चिंतित हैं. परिजनों के मन में कई तरह की अनहोनी घटना घटित होने की संभावना प्रबल होती जा रही है. सोमवार को देवघर में एक व्यक्ति के रेल से कट कर घायल होने की सूचना पर बमबम साह के परिजन वहां भी पहुंचे. लेकिन उक्त आदमी सिमुलतला क्षेत्र का था. परिजन अपने स्तर से खोजबीन करके थक चुके हैं. इधर थाना में सनहा दर्ज होने के बाद बांका जिला व पड़ोसी जिलों के सभी थानों को भी वायरलेस भेजा गया है. लेकिन लापता बमबम साह का कहीं भी सुराग नहीं मिल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन