फायरिंग मामले में छह पर प्राथमिकी
कटोरिया . कटोरिया थाना क्षेत्र के मालबथान हाट स्थित नास्ता दुकान में फायरिंग करने के मामले में छह नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीडि़त महिला दुकानदार कविता देवी पति ठाकुर यादव ग्राम मालबथान के बयान पर अरुण यादव ग्राम गड़ुरा, सुचित यादव ग्राम कालझर, सुचिंद्र यादव ग्राम जमुआ, गुड्डु अंसारी व […]
कटोरिया . कटोरिया थाना क्षेत्र के मालबथान हाट स्थित नास्ता दुकान में फायरिंग करने के मामले में छह नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीडि़त महिला दुकानदार कविता देवी पति ठाकुर यादव ग्राम मालबथान के बयान पर अरुण यादव ग्राम गड़ुरा, सुचित यादव ग्राम कालझर, सुचिंद्र यादव ग्राम जमुआ, गुड्डु अंसारी व नौसाद अंसारी ग्राम सिरसाना एवं उमेश यादव ग्राम मोहनपुर जिला देवघर (झारखंड) को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. महिला दुकानदार ने घटनास्थल से एक खाली खोखा भी लाकर पुलिस को सुपुर्द किया है. प्राथमिकी में कविता देवी ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए बताया है कि गत रविवार की शाम करीब छह बजे वह मालबथान हाट स्थित अपने चाय-नास्ता की दुकान पर बैठी थी. अब दुकान बंद करने ही वाली थी, कि वहां गड़ुरा गांव के अरुण यादव सहित उक्त सभी लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये और सिगरेट मांगने लगे. उसने कहा कि वह सिगरेट नहीं बेचती है. इतना कहते ही उक्त सभी लोग तैश में आ गये और गाली-गलौज करते हुए दुकान बंद करने की धमकी देने लगे. विरोध करने पर पिस्तौल लहराते हुए फायरिंग करने लगा. गोली चलने की आवाज सुन कर जब ग्रामीण जुटे, तो सभी अपराधी मौके से भाग निकले. थानाध्यक्ष ने कहा कि मालबथान हाट में फायरिंग करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










