नास्ता दुकान में फायरिंग, दहशत

Updated:
विज्ञापन

कटोरिया/जयपुर : कटोरिया थाना क्षेत्र के बसमत्ता पंचायत अंतर्गत मालबथान हाट स्थित नास्ता दुकान में रविवार की शाम करीब छह बजे एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी. इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार मालबथान हाट में दुकानदार कविता देवी की दुकान पर अरुण यादव ग्राम गड़ुरा अपने दो साथियों […]

विज्ञापन

कटोरिया/जयपुर : कटोरिया थाना क्षेत्र के बसमत्ता पंचायत अंतर्गत मालबथान हाट स्थित नास्ता दुकान में रविवार की शाम करीब छह बजे एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी. इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार मालबथान हाट में दुकानदार कविता देवी की दुकान पर अरुण यादव ग्राम गड़ुरा अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल से पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा. साथ ही दुकान बंद करने को कहने लगा. विरोध करने पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से तीन फायरिंग करते हुए वह मौके से भाग निकला. फायरिंग की आवाज सुन कर मालबथान में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गयी. हालांकि, घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गयी है. जानकारी के अनुसार अरुण यादव ने गत शनिवार को राधानगर स्थित यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर आनंद किशोर के सामने ही एक बैंककर्मी के साथ अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज किया था. इस घटना के संबंध में उक्त बैंककर्मी द्वारा थाना में अरुण यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती ने कहा कि उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उसे शीघ्र सलाखों के पीछे पहुंचाया जायेगा. पुलिस सूत्रों के अनुसार गड़ुरा गांव के अरुण यादव को हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी है. ऊपरी अदालत से अपील में उसे जमानत मिली हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन