विधायक ने किया गांव का दौरा

Updated:
विज्ञापन

बांका . अपने क्षेत्रीय भवन के दौरान क्षेत्रीय विधायक सह पूर्व पशुपालन मंत्री राम नारायण मंडल ने कई गांवों का दौरा किया. रविवार को अपने क्षेत्रीय दौरे के दौरान विधायक ने छत्रपाल, खोटिया, कटेली, हसिया आदि गांवों का दौरा किया. इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक के सामने अपनी समस्या रखी. ग्रामीणों ने कहा कि […]

विज्ञापन

बांका . अपने क्षेत्रीय भवन के दौरान क्षेत्रीय विधायक सह पूर्व पशुपालन मंत्री राम नारायण मंडल ने कई गांवों का दौरा किया. रविवार को अपने क्षेत्रीय दौरे के दौरान विधायक ने छत्रपाल, खोटिया, कटेली, हसिया आदि गांवों का दौरा किया. इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक के सामने अपनी समस्या रखी. ग्रामीणों ने कहा कि बिजली, पानी व यात्री शेड की कमी के कारण काफी परेशानी होती है. छत्रपाल के ग्रामीणों ने हाई स्कूल, जले हुए ट्रांसफारमर के बदलने, सड़क की मांग की. जिस पर विधायक श्री मंडल ने जल्द से जल्द समस्या के समाधान की बात कही. मौके पर ही विधायक ने अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द समस्या के समाधान की बात की. केमासार के ग्रामीणों ने सड़क एवं बिजली की समस्या को रखा. जिस पर विधायक ने कहा कि वह तो लोगों की समस्या को तुरंत समाधान चाहते है लेकिन बिहार सरकार काफी उदासीन बनी हुई है. इनको बिहार के लोगों की समस्या से कोई लेना देना नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द इस सरकार से लोगों को मुक्ति नहीं मिलेगी तो बिहार का विकास रूक जायेगा. उन्होंने कहा कि बिहार के समुचित विकास के लिए भाजपा की सरकार को सत्ता में लाये. क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान उनके साथ प्रखंड अध्यक्ष सत्य नारायण पंजियारा, गुड्डू झा, सुनील चटर्जी, मुकेश सिन्हा, कारू ओझा, प्रसादी मांझी, कपिल पंडित, मंटू राय, मंगल हेंब्रम, अनिल बगवै, संजय राय, कार्तिक राय, वोध नारायण चौधरी, शंभु चौधरी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन