विद्यालय में अनियमितता की शिकायत
बौंसी . उत्क्र मित मध्य विद्यालय बौंसी बालक के अध्यक्ष छोटु कुमार साह ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर अनियमितता की शिकायत की है. आवेदन में बताया है कि विद्यालय में 27 नबंवर को छात्रों की उपस्थिति दस से 15 की संख्या में थी, परंतु विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्वारा 236 छात्रों की उपस्थिति बना दी गयी […]
बौंसी . उत्क्र मित मध्य विद्यालय बौंसी बालक के अध्यक्ष छोटु कुमार साह ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर अनियमितता की शिकायत की है. आवेदन में बताया है कि विद्यालय में 27 नबंवर को छात्रों की उपस्थिति दस से 15 की संख्या में थी, परंतु विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्वारा 236 छात्रों की उपस्थिति बना दी गयी है. आवेदन के साथ एमडीएम के इंटरनेट की प्रति भी संलग्न की गयी है. डीएम से मामले की जांच कर कारवाई करने की मांग की गयी है. साथ ही इसकी प्रतिलिपि मध्याह्न भोजन प्रभारी बांका एवं बीडीओ बौंसी को भी दी गयी है. बाइक के धक्के से चालक सहित महिला जख्मी बौंसी . थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव समीप सड़क दुर्घटना में महिला समेत बाईक सवार गंभीर रुप से जख्मी हो गया. मामला रविवार दोपहर की है. जख्मी महिला जानकी देवी के देवर कैलाश सिंह ने बताया कि उसकी भाभी बजरंगवली स्थान के समीप खड़ी थी इसी बीच डैम के तरफ से तेज गति से आ रहे बाईक सवार ने ठोकर मार दी. जिसमें उसकी भाभी और बाईक चालक माधोपुर निवासी नीतीश कुमार भी जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां दोनों का इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










