शिकायत निवारण प्रणाली पर कार्यशाला
फोटो है : फोटो संख्या 27 बीएएन 67 व 68 कार्यशाला को संबोधित करते प्रमुख व उपस्थित लोगप्रतिनिधि, चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में गुरुवार को शिकायत निवारण प्रणाली को सुलभ बनाने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का विधिवत उदघाटन प्रमुख पलटन यादव, बीडीओ श्याम कुमार एवं बीइओ प्रदीप […]
फोटो है : फोटो संख्या 27 बीएएन 67 व 68 कार्यशाला को संबोधित करते प्रमुख व उपस्थित लोगप्रतिनिधि, चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में गुरुवार को शिकायत निवारण प्रणाली को सुलभ बनाने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का विधिवत उदघाटन प्रमुख पलटन यादव, बीडीओ श्याम कुमार एवं बीइओ प्रदीप पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यशाला के प्रशिक्षक सह साधनसेवी अरुण कुमार ने स्थानीय प्राधिकार शिकायत प्राप्ति स्थल, शिकायत पंजी, शिकायत दाखिल करना एवं निष्पादन की प्रक्रिया, प्रखंड व जिला स्तर पर शिक्षा संवाद का आयोजन, शिक्षा के अधिकार की जानकारी सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी. प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में सभी संकुल समन्वयक, प्रखंड शिक्षा समिति के सदस्य, पंचायत शिक्षा समिति के सदस्य व प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, अध्यक्ष व सचिव शामिल हैं. इस मौके पर सीआरसीसी मुरलीधर वर्णवाल, अभिमन्यु कुमार, हीरालाल प्रकाश यादव, आदित्य वर्णवाल, पुनीत ठाकुर, महेश्वर यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










