आप ने निकाला प्रतिवाद मार्च
फोटो: 26 बांका 2: जुलूस निकालते आप के कार्यकर्ता बांका . आम आदमी पार्टी(आप) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया. इस मौके पर ‘आप’ के कार्यकर्ताओं ने शहर के शिवाजी चौक से प्रतिवाद मार्च निकाला और शहर के मुख्य चौक चौराहों से होते हुए अंबेदकर चौक पर एक सभा में बदल […]
फोटो: 26 बांका 2: जुलूस निकालते आप के कार्यकर्ता बांका . आम आदमी पार्टी(आप) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया. इस मौके पर ‘आप’ के कार्यकर्ताओं ने शहर के शिवाजी चौक से प्रतिवाद मार्च निकाला और शहर के मुख्य चौक चौराहों से होते हुए अंबेदकर चौक पर एक सभा में बदल गया. आप के कार्यकर्ताओं ने शास्त्री जी, शहीदे आजम भगत सिंह और भारत रत्न भीम राव अंबेदकर की उपेक्षित प्रतिमा की साफ सफाई की. साथ ही लोगों को सफाई के प्रति लोगों को जागरूक भी किया. मौके पर ‘आप’ के जोनल सचिव बांके बिहारी ने कहा कि एक तरफ नरेंद्र मोदी जी पत्नी से अपने किसी प्रकार के संबंध नहीं होने की बात करते है, और दूसरी तरफ सच्चाई यह है कि उनकी पत्नी को प्रधानमंत्री की पत्नी होने के कारण पर्याप्त सुरक्षा दी जाती है. साथ ही बांके बिहारी ने कहा कि ये छदम राजनीति और कारनामों में पारंगत है. देश इन अवसर परस्तों के चुंगल से निकल कर ईमानदार हाथों में आये. यहीं आम आदमी पार्टी की कोशिश है. प्रतिवाद मार्च में सुनील पांडे, संतोष भगत, भीम सिंह सुमन, मनोज, सुरेंद्र, विकास, प्रकाश यादव, धर्मेंद्र भारती, राहुल कुमार सिंह, दीपक, मो नसीरउद्दीन, मो शाहीन, कुंदन यादव, विभाष सिंह सोनी, अशोक तिवारी आप के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










