बाइक की टक्कर से पांच जख्मी

Updated:
विज्ञापन

* शहर के विजयनगर चौक पर हुई घटनाबांका : शहर के विजयनगर चौक पर बुधवार को दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर हो गयी. जानकारी के अनुसार देवघर से बांका आ रहे बाइक सवार विशाल कुमार, पप्पू कुमार आ रहे थे. वहीं बांका से देवघर की ओर जा रहे मोटरसाइकिल पर सवार भगवानपुर निवासी शिव […]

विज्ञापन

* शहर के विजयनगर चौक पर हुई घटना
बांका : शहर के विजयनगर चौक पर बुधवार को दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर हो गयी. जानकारी के अनुसार देवघर से बांका आ रहे बाइक सवार विशाल कुमार, पप्पू कुमार आ रहे थे. वहीं बांका से देवघर की ओर जा रहे मोटरसाइकिल पर सवार भगवानपुर निवासी शिव नारायण झा व बाबूटोला निवासी सुबोध झा की टक्कर उक्त मोटरसाइकिल सवार से हो गयी.

दोनों बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों द्वारा उक्त जख्मी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. वहीं शंभुगंज प्रखंड विशनपुर निवासी मुकेश कुमार बाइक से बांका आ रहे थे तभी देवदा मसूरिया गांव के पास उनके बाइक का संतुलन खो देने से दुर्घटनाग्रस्त हो गये. जानकारी के अनुसार वो बुरी तरह जख्मी हो गये. जिनका बांका सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु भागलपुर भेजा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन