शादी समारोह में हुई दो पक्षों के बीच मारपीट
अमरपुर : अमरपुर थाना क्षेत्र के खैरा में एक शादी समारोह में गांव के ही दो पक्षों में मारपीट हो गयी जिसमें एक व्यक्ति जख्मी हो गया. खैरा गांव के धर्मेद्र साह ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि बुधवार की रात मेरी बहन की बरात आयी थी, इस दौरान मेरे गोतिया पंकज साह, अशोक […]
अमरपुर : अमरपुर थाना क्षेत्र के खैरा में एक शादी समारोह में गांव के ही दो पक्षों में मारपीट हो गयी जिसमें एक व्यक्ति जख्मी हो गया. खैरा गांव के धर्मेद्र साह ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि बुधवार की रात मेरी बहन की बरात आयी थी, इस दौरान मेरे गोतिया पंकज साह, अशोक साह, मिथुन साह, दीपक साह, शंभु साह, गणेश साह शराब के नशे में धुत होकर बराती के साथ मारपीट कर जेवरात भी छीन लिया. हल्ला सुन कर मेरी पत्नी घर से बाहर आयी तो उनललोगों ने मेरी पत्नी के साथ भी मारपीट कर जख्मी कर दिया.
साथ ही दरवाजे पर शादी समारोह के लिए लाए गये कुरसी टेबुल को भी तोड़ दिया. मारपीट की घटना की खबर सुन कर गांव वाले पहुंच गये और बीच बचाव किया जिससे हमलोगों की जान बची. गांव वालों ने इस घटना को लेकर पंचायती भी की लेकिन अभियुक्तों ने बात नहीं मानी. पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










