तेलडीहा दुर्गा मंदिर में हुई 1691 पाठा की बलि

Updated at : 29 Jan 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
तेलडीहा दुर्गा मंदिर में हुई 1691 पाठा की बलि

तेलडीहा दुर्गा मंदिर में हुई 1691 पाठा की बलि

विज्ञापन

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के हरिवंशपुर तिलडीहा दुर्गा मंदिर में बुधवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर पाठा बलि का आयोजन किया गया. पाठा की बलि चढ़ाने के लिये सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लग गयी. वेरीकेटिंग में कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं को पहले आओ पहले जाओ के तर्ज पर पाठा बलि का आयोजन कराया गया. पाठा का बलि चढ़ाने वाले श्रद्धालु मंदिर से लेकर बदुआ पुल तक करीब 500 मीटर की कतारें लग गयी. श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिये बीडीओ नीतीश कुमार, थानाध्यक्ष मंटू कुमार पुलिस जवानों के साथ दिनभर मशक्कत करते रहे. इस दौरान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक पाठा बलि का आयोजन का सिलसिला चलता रहा. दिन भर में कुल 1691 पाठा बलि चढ़ायी गयी. दुर्गा मंदिर में पाठा की बलि चढ़ाने आये श्रद्धालुओं को संकल्प शुल्क की रसीद कटाने को लेकर दो काउंटर भी मंदिर परिसर में खोला गया था. बीडीओ नीतीश कुमार ने बताया कि मंदिर में बुधवार को कुल 1691 पाठा की बलि चढ़ायी गयी, जिसको लेकर मंदिर ट्रस्ट समिति को राजस्व भी प्राप्त हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन