बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 14 लोग जख्मी, आधा दर्जन रेफर

Updated:
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 14 लोग जख्मी, आधा दर्जन रेफर

थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. जिसमें दोनों पक्षों के 14 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. जिसमें दोनों पक्षों के 14 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इनमें से आधा दर्जन जख्मियों को भागलपुर रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार, महादेवपुर गांव के अमरजीत दास एवं पंकज कुमार के बीच साइकिल चलाने को लेकर विवाद हुआ. दोनों बच्चों ने अपने-अपने घरों में इसकी शिकायत की. जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर घर से बाहर निकल गए और एक-दूसरे को ललकारते हुए मारपीट करने लगे. मारपीट में दोनों पक्षों के इंद्रदेव दास, पंकज कुमार, रेणु कुमारी, जूली देवी, उषा देवी, सिंटू दास, किशोर हरिजन, फूलो देवी, अलका कुमारी, जयराम कुमार, लंकेश कुमार, फूलो देवी, अमरजीत दास एवं किशोर हरिजन जख्मी हो गये. घटना की जानकारी मिलने पर डायल 112 की पुलिस वहां पहुंची और सभी जख्मियों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ अपूर्व अमन सिंह ने सभी जख्मियों का प्राथमिक उपचार किया. वहीं चिकित्सक ने गंभीर रूप से जख्मी सिंटू दास, किशोर हरिजन, जूली देवी, उषा देवी एवं किशोर हरिजन को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध थाना में अलग-अलग आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात नामजद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन