घर में सोये युवक की निर्मम हत्या, दो गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2019 3:33 PM
बांका : बिहार के बांका में कटोरिया थाना क्षेत्र के कठौन पंचायत अंतर्गत खाड़ीपर गांव में शनिवार की देर रात्रि घर में सोए एक युवक की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी गयी. घटना का कारण जमीन संबंधी विवाद बताया जा रहा है. मृतक का नाम पवन कुमार राय (19 वर्ष) पिता नरेश राय […]
बांका : बिहार के बांका में कटोरिया थाना क्षेत्र के कठौन पंचायत अंतर्गत खाड़ीपर गांव में शनिवार की देर रात्रि घर में सोए एक युवक की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी गयी. घटना का कारण जमीन संबंधी विवाद बताया जा रहा है. मृतक का नाम पवन कुमार राय (19 वर्ष) पिता नरेश राय ग्राम खाड़ीपर थाना कटोरिया बताया गया है.
घटना के संबंध में मृतक के पिता के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें भरत राय समेत छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. हत्या का कारण जमीन संबंधी विवाद बताया जा रहा है. घटना की सूचना के बाद कटोरिया थाना अध्यक्ष राजेश कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड के दो नामजद अभियुक्त चंदन राय व गुड्डू राय को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










