हत्याकांड व लूटकांड का जिलाबदर अभियुक्त सीताबी मंडल गिरफ्तार

Updated at : 05 Dec 2019 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
हत्याकांड व लूटकांड का जिलाबदर अभियुक्त सीताबी मंडल गिरफ्तार

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के घघरीजोर गांव के एक जिलाबदर व दो हत्याकांड के फरार अभियुक्त सीताबी मंडल उर्फ राजेंद्र मंडल पिता स्व बुलाकी मंडल बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया. गुप्त सूचना के आधार पर कटोरिया थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सह अवर निरीक्षक रंजीत कुमार रंजीत एवं अवर निरीक्षक शंभुनाथ यादव ने […]

विज्ञापन

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के घघरीजोर गांव के एक जिलाबदर व दो हत्याकांड के फरार अभियुक्त सीताबी मंडल उर्फ राजेंद्र मंडल पिता स्व बुलाकी मंडल बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया. गुप्त सूचना के आधार पर कटोरिया थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सह अवर निरीक्षक रंजीत कुमार रंजीत एवं अवर निरीक्षक शंभुनाथ यादव ने उसे बांका शहर में गांधी चौक के निकट से धर दबोचा.

जिलाबदर अभियुक्त सीताबी मंडल के खिलाफ कटोरिया थाना में हत्या के दो व लूटपाट का एक मामला दर्ज है. गत 21 अगस्त 2005 ई को घघरीजोर गांव में नीलकंठ मंडल के घर के निकट भैरव मंडल की निर्मम हत्या टांगी, गुप्ती, फरसा आदि से वार करके कर दी गयी थी.
भैरव हत्याकांड में थाना में कांड संख्या 83/2005 के तहत भाई हीरालाल मंडल ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें सीताबी मंडल उर्फ राजेंद्र मंडल ग्राम घघरीजोर भी नामजद अभियुक्त है. गत 3 सितंबर 2011 ई को घघरीजोर गांव में सुनील उर्फ सुलो मंडल की निर्मम हत्या कर दी गयी थी. थाना में कांड संख्या 188/11 के तहत हत्या की प्राथमिकी दर्ज है.
इस कांड में भी सीताबी मंडल नामजद अभियुक्त है. गत 8 मार्च 2008 ई को शुकदेव मंडल ने थाना में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ लूटपाट व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें घर में घुस कर जेवरात, जमीन के कागजात व अन्य सामान लूटने का आरोप लगाया गया है.
उक्त कांड में भी सीताबी मंडल उर्फ राजेंद्र मंडल को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. कटोरिया थाना में टंगी फरार अभियुक्तों के सूची-बोर्ड में भी सीताबी मंडल उर्फ राजेंद्र मंडल का नाम अंकित है. गिरफ्तार जिलाबदर अभियुक्त से कटोरिया पुलिस गहन पूछताछ कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन