बकरा नदी से कटावनिरोधी कार्य शुरू

Updated at : 26 Jul 2019 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
बकरा नदी से कटावनिरोधी कार्य शुरू

कुर्साकांटा :L प्रखंड क्षेत्र से सटी ग्राम पंचायत कुर्साकांटा के वार्ड 12 के लक्ष्मीस्थान के निकट बकरा नदी द्वारा जारी कटाव रोकने के लिए बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल पूर्णिया की ओर से बुधवार की देर रात कटावनिरोधी कार्य शुरू कर दिया गया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला पदाधिकारी ने दैनिक समाचार […]

विज्ञापन

कुर्साकांटा :L प्रखंड क्षेत्र से सटी ग्राम पंचायत कुर्साकांटा के वार्ड 12 के लक्ष्मीस्थान के निकट बकरा नदी द्वारा जारी कटाव रोकने के लिए बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल पूर्णिया की ओर से बुधवार की देर रात कटावनिरोधी कार्य शुरू कर दिया गया.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला पदाधिकारी ने दैनिक समाचार पत्र प्रभात खबर में लगातार प्रकाशित हो रही खबरों पर संज्ञान लेते हुए कटावनिरोधी कार्य को लेकर बुधवार की देर रात बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल पूर्णिया के एसडीओ प्रमोद कुमार भारती, सहायक कनीय अभियंता अमरनाथ सिंह व कार्यकारी एजेंसी मनीष इंटरप्राइजेज को कटाव स्थल का मुआयना कर कार्य शुरू करने का निर्देश जारी किया था. निर्देश का पालन करते हुए कटान स्थल पर गुरुवार को बंबू रॉल कार्य शुरू किया गया.
इस बाबत मनीष इंटरप्राइजेज के जनार्दन झा ने बताया कि बंबू रॉल के बाद कटाव स्थल से नदी की धारा को मोड़ने के लिए इसी बैग व एनसी द्वारा बेड वॉल से कटाव स्थल को मजबूती से रोके जाने का कार्य पूरा किया जाना है. उन्होंने बताया कि बकरा नदी पर तीन जगहों पर कटाव निरोधी कार्य चलाया जा रहा है. इनमें खुटहरा कॉलोनी टोला, निमुआं पिपड़ा व शिशुआकोल में कार्य प्रगति पर है.
ज्ञात हो कि बकरा नदी द्वारा हो रहे कटान से भयभीत ग्रामीणों द्वारा कटान रोकने का मुकम्मल उपाय किये जाने को लेकर बीडीओ सह प्रभारी पीओ मनरेगा मधु कुमारी, सीओ विजय कुमार सिन्हा, डीआरडीए निदेशक अनिल कुमार झा को लिखित आवेदन दिया गया था. इस मामले में लगभग दस दिन पूर्व पदाधिकारी द्वारा मनरेगा जेई मो इम्तियाज को कटान स्थल भेजकर निरीक्षण प्रतिवेदन कार्यालय को उपलब्ध करने का निर्देश दिया गया. लेकिन कार्यालय द्वारा किसी तरह का उपाय नहीं किये जाने को लेकर कटान पीड़ितों में आक्रोश व्याप्त रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन