अधेड़ ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रानीगंज : बौंसी थाना क्षेत्र की गुणवंती पंचायत अंतर्गत वार्ड तीन में सोमवार को पारिवारिक कलह में एक अधेड़े की संदेहास्पद मौत का मामला सामने आया है. पहुंसरा पंचायत स्थित आमबाड़ी में पेड़ से लटका अधेड़ का शव देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों ने मामले की सूचना परिजन को दी. आनन-फानन में परिजन […]
विज्ञापन
रानीगंज : बौंसी थाना क्षेत्र की गुणवंती पंचायत अंतर्गत वार्ड तीन में सोमवार को पारिवारिक कलह में एक अधेड़े की संदेहास्पद मौत का मामला सामने आया है. पहुंसरा पंचायत स्थित आमबाड़ी में पेड़ से लटका अधेड़ का शव देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों ने मामले की सूचना परिजन को दी. आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे. धोती के सहारे पेड़ में लटके अधेड़ की पहचान की गयी और उसे नीचे उतारा गया.
इस बीच जिंदा होने की आशंका जताते हुए परिजन उसे निजी वाहन से पूर्णिया लेकर चले गये. मंगलवार को स्थानीय निवासी जवाहर मिश्र ने कहा कि उनके पचास वर्षीय भाई विनोद मिश्र का पत्नी व बच्चों के साथ नियमित तौर पर विवाद होता रहता था. सोमवार को भी पारिवारिक कलह के बाद अचानक घर से चले गये.
बाद में सूचना मिली कि पहुंसरा पंचायत स्थित आमबाड़ी में धोती का फंदा बनाकर विनोद ने फांसी लगा ली. इससे उसकी मौत हो गयी. वहीं गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा आम है. वहीं थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि घटना की कोई जानकारी नहीं है. इस मामले को लेकर परिजन ने भी अब तक कोई आवेदन नहीं दिया है.
बहरहाल बौंसी थाना क्षेत्र में इससे पहले भी आत्महत्या की घटना सामने आयी थी. लेकिन परिजनों ने पुलिस को घटना की भनक तक लगने नहीं दिया. आत्महत्या है, या फिर हत्या इसकी गुत्थी सुलझने से पहले ही चुपचाप दाह-संस्कार कर दिया जाता है. जबकि गांव-गांव में स्थानीय चौकीदार से लेकर पुलिस के विशेष सुचना तंत्र हमेशा सजग रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










