उन्नयन बांका को जानने पहुंचे दो प्रशिक्षु आइएएस, डीएम से मिले

Updated at : 23 Apr 2019 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
उन्नयन बांका को जानने पहुंचे दो प्रशिक्षु आइएएस, डीएम से मिले

बांका : बिहार कैडर के दो आइएएस प्रशिक्षु ने सोमवार को बांका के जिलाधिकारी कुंदन कुमार से मिलकर उन्नयन बांका की जानकारी ली. डीएम ने भागलपुर के प्रशिक्षु आइएएस तरनजौत सिंह व पूर्णिया के प्रशिक्षु आइएएस अनिल कुमार को उन्नयन बांका के बारे में विस्तार से जानकारी दी. डीएम ने बताया की उन्नयन बांका ने […]

विज्ञापन

बांका : बिहार कैडर के दो आइएएस प्रशिक्षु ने सोमवार को बांका के जिलाधिकारी कुंदन कुमार से मिलकर उन्नयन बांका की जानकारी ली. डीएम ने भागलपुर के प्रशिक्षु आइएएस तरनजौत सिंह व पूर्णिया के प्रशिक्षु आइएएस अनिल कुमार को उन्नयन बांका के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

डीएम ने बताया की उन्नयन बांका ने शिक्षा जगत में क्रांति ला दी है. शुरूआती समय में कुछ मुश्किलें जरूर हुई. लेकिन अब यह जिले के लगभग माध्यमिक स्कूलों में चल रही है. उन्नयन बांका के तहत टेलीविजन व कंप्यूटर स्क्रीन पर पाठ‍्यक्रम की तकनीकि जानकारी चल-चित्र के माध्यम से दी जाती है.
मेरा मोबाइल मेरा विद्यालय व उन्नयन क्रैश कोर्स से छात्र-छात्राओं को विषय की जानकारी दी जाती है. उन्नयन के कई सफल स्टोरी को साझा किया. कहा कि आज मैट्रिक व इंटर के छात्र-छात्राओं का रिजल्ट भी बेहतर आ रहा है. मैट्रिक के रिजल्ट में बांका जहां 31वें स्थान पर था अब व 21वें स्थान पर आ गया है. औसत रिजल्ट 80.4 प्रतिशत रहा है. जबकि 15 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक का अंक प्राप्त किया है.
इंटर के रिजल्ट में भी काफी सुधार हुआ. पहले जहां 40 प्रतिशत छात्र पास हो रहे थे वहां अब 80 प्रतिशत रिजल्ट आ रहे है. इसके अलावे उन्नयन के सफर की भी जानकारी दी गयी व इसके तहत मल्टीनेशनल कंपनी द्वारा कई बेरोजगार युवाओं को रोजगार से भी जोड़ा गया. उन्नयन को अंतरराष्ट्रीय आर्वाड से नवाजा गया है. इसमें कामनवेल्थ आर्वाड व कीजा के द्वारा कलाम इनोवेशन इन गर्वर्मेंस आर्वाड भी शामिल है. इसके अलावे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने भी उन्नयन बांका की तारीफ की है. पूरे सूबे में उन्नयन बांका जल्दी लागू होने वाला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन