जिले भर में एक दिवसीय ही मनाया जायेगा बिहार दिवस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बांका : अबकी लोकसभा चुनाव आचार संहिता की वजह से बिहार दिवस का कार्यक्रम अति लघु कर दिया गया है. दो-तीन दिवसीय कार्यक्रम को एक दिवसीय बना दिया गया है. हालांकि, जिला प्रशासन बिहार दिवस मनाने को लेकर अपनी तैयारी शुरु कर चुकी है. इससे निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कुंदन कुमार की अध्यक्षता […]
विज्ञापन
बांका : अबकी लोकसभा चुनाव आचार संहिता की वजह से बिहार दिवस का कार्यक्रम अति लघु कर दिया गया है. दो-तीन दिवसीय कार्यक्रम को एक दिवसीय बना दिया गया है. हालांकि, जिला प्रशासन बिहार दिवस मनाने को लेकर अपनी तैयारी शुरु कर चुकी है. इससे निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कुंदन कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय वेश्म में एक बैठक बुधवार को हुयी.
बैठक में बिहार दिवस 22 मार्च को एक दिवसीय आयोजन कर मनाने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर खेल-कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा. बिहार दिवस के सफल संचालन के लिए डीडीसी अभिलाषा कुमारी शर्मा नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.
साथ ही समाहरणालय व गांधी चौक को ब्लू लाईट से सजाने की व्यवस्था की देख रेख जिला नजारत उप समाहर्ता करेंगे. विधि-व्यवस्था व यातायात सफल संचालन का दायित्व डीएसपी को दिया गया है. इसके अलावा सभी सरकारी भवन और कार्यालय की साज-सज्जा एवं प्रकाश की व्यवस्था की जायेगी. सभी कार्यक्रम स्थल पर पेय जल की व्यवस्था भी की जायेगी.
इसके अलावा निबंधन व चित्रांकन प्रतियोगिता का भी अयोजन होगा. जिसका थीम मतदाता जागरुता होगा. सर्किट हाउस की दीवार पर देश का महा त्योहार से संबंधित लोगों की पेंटिंग बनायी जायेगी. डीएम ने सभी अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए समय पर काम पूरा करने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










