8 वर्षीया बच्ची को अकेले में देख छात्र ने किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने जमकर की पिटाई, फिर पुलिस को सौंपा

Updated at : 29 Oct 2018 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
8 वर्षीया बच्ची को अकेले में देख छात्र ने किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने जमकर की पिटाई, फिर पुलिस को सौंपा

बांका : बिहारमें बांका के शंभुगंज में सोमवार को प्रतापपुर गांव में एक बच्ची के साथ एक नाबालिग छात्र ने दुष्कर्म किया. ग्रामीणों ने आरोपित छात्र को रंगे हाथ पकड़ लिया और जमकर धुनाई की. बाद में स्थानीय पुलिस को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार प्रतापपुर गांव निवासी छात्र अपने खेत में लगे धान का […]

विज्ञापन

बांका : बिहारमें बांका के शंभुगंज में सोमवार को प्रतापपुर गांव में एक बच्ची के साथ एक नाबालिग छात्र ने दुष्कर्म किया. ग्रामीणों ने आरोपित छात्र को रंगे हाथ पकड़ लिया और जमकर धुनाई की. बाद में स्थानीय पुलिस को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार प्रतापपुर गांव निवासी छात्र अपने खेत में लगे धान का पटवन करने के लिए बहियार गया था. गांव के ही आठ वर्षीया एक बच्ची किसी काम से वहीं गयी थी. इसी दौरान बच्ची को अकेले देख आरोपित उसके साथ दुष्कर्म करने लगा. बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने आरोपित को रंगे हाथ पकड़ लिया अैर जमकर उसकी धुनाई की.

आरोपित नाबालिग नवम वर्ग का छात्र है, जो रामावती उच्च विद्यालय प्रतापपुर में पढ़ाई कर रहा है. घटना के बाद से गांव में दो पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है. घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा व पुलिस बलों ने आरोपित को अपने हिरासत में लेकर घटना की सूचना महिला थाना बांका को दे दी.

विदित हो कि इसके पूर्व भी प्रखंड क्षेत्र के वैदपुर गांव में गांव के ही दबंग अमरजीत कुमार यादव के द्वारा महादलित लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया था. इसकी खबर को प्रभात खबर ने अपने समाचार पत्र में प्रमुखता के साथ प्रकाशित कर पीड़ित लड़की को न्याय दिलाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन