मालगाड़ी को दुमका तक पहुंचाने के लिए पांच घंटे तक स्टेशन पर ही रोक दी दुमका सवारी गाड़ी

बौंसी : भागलपुर-दुमका पैसेंजर से सफर कर रहे यात्रियों को सोमवार को अजीबो-गरीब परेशानी का सामना करना पड़ा. एक मालगाड़ी का इंजन फेल होने पर इस सवारी गाड़ी को मंदारहिल स्टेशन पर ही रोक दिया गया और इसके इंजन को मालगाड़ी से जोड़ उसे दुमका रवाना कर दिया गया. इस दौरान मंदारहिल स्टेशन पर 4:50 […]
बौंसी : भागलपुर-दुमका पैसेंजर से सफर कर रहे यात्रियों को सोमवार को अजीबो-गरीब परेशानी का सामना करना पड़ा. एक मालगाड़ी का इंजन फेल होने पर इस सवारी गाड़ी को मंदारहिल स्टेशन पर ही रोक दिया गया और इसके इंजन को मालगाड़ी से जोड़ उसे दुमका रवाना कर दिया गया. इस दौरान मंदारहिल स्टेशन पर 4:50 घंटे तक यात्रियों से भरी यह ट्रेन खड़ी रही. रेलवे की इस घाेर लापरवाही का खामियाजा ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को भुगतना पड़ा और इस दौरान वे भूखे-प्यासे बिलखते रहे. लगभग 10:50 बजे मंदारहिल स्टेशन से सवारी गाड़ी हंसडीहा के लिए रवाना हुई, तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांसें ली. बताया जाता है
कि, बिहार-झारखंड सीमावर्ती रेलमार्ग पर डांडे हॉल्ट पर रविवार रात करीब दो बजे पंजाब से भागलपुर होकर मालगाड़ी डांड़े हॉल्ट पहुंची, तो इसका इंजन फेल हो गया. मालगाड़ी को दुमका तक पहुंचने के लिए इंजन की जरूरत थी. सुबह दुमका पैसेंजर आने के इंतजार में यह लगभग चार घंटे हॉल्ट पर खड़ी रही. इस बीच ग्रामीणों ने मालगाड़ी को रुकी हुई देखी तो एफसीआइ की 22 बोरी चावल गायब कर दिया. हालांकि, वैगन से चावल की बोगियां जब ग्रामीणों द्वारा उतरी जा रही थी, तो चालक और गार्ड ने मना किया. लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी. सूचना मिलते ही रेलवे महकमे में खलबली मच गयी. आरपीएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया. बहियार में छापेमारी की. कुछ बोरियां झाड़ियों में छिपाकर रखा गया था. वहीं, कुछ गांव के पास बरामद किया गया. गायब बोरियां बरामद होने के बाद आरपीएफ ने राहत की सांस ली. आरपीएफ ने बरामद चावल की बोरियां लेकर भागलपुर ले आयी. इस मामले में आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है. बता दें कि वैगन में लोड चावल की बोरियां दुमका में अनलोडिंग होना था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




