हुई झमाझम बारिश, उमसभरी गर्मी से मिली राहत, किसानों के खिले चेहरे

Published at :10 Jun 2018 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
हुई झमाझम बारिश, उमसभरी गर्मी से मिली राहत, किसानों के खिले चेहरे

बांका : विगत कुछ दिनों से गर्मी से शनिवार को लोगों को थोड़ी सी राहत मिली है. दिन भर की तपिश के बाद शनिवार शाम में मौसम के तेवर नरम हुए और झमाझम बारिश होने लगी. तीन-चार दिनों से पड़ रही गर्मी से लोग इतने बेचैन थे कि बारिश शुरू होते ही कई लोग सड़क […]

विज्ञापन

बांका : विगत कुछ दिनों से गर्मी से शनिवार को लोगों को थोड़ी सी राहत मिली है. दिन भर की तपिश के बाद शनिवार शाम में मौसम के तेवर नरम हुए और झमाझम बारिश होने लगी. तीन-चार दिनों से पड़ रही गर्मी से लोग इतने बेचैन थे कि बारिश शुरू होते ही कई लोग सड़क और घरों की छतों पर आ गये और झमाझम बारिश का आनंद लिया. बारिश होने के कारण लोगों को काफी राहत मिली. इसके पूर्व सुबह सूर्योदय के साथ ही इतनी तीखी धूप निकलती थी कि लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो जाता था.

दस बजते-बजते धूप इतनी कड़ी और तीखी हो जाती है कि लोगों को घर से बाहर निकलने का साहस लोग नहीं जुटा पाते थे. लेकिन शनिवार को करीब चार बजे से मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी के साथ जमकर बरिश हुई. उधर झमाझम बारिश से क्षेत्र के किसानों का चेहरा खिल उठा है. किसानों के खेत में लगे मूंग व हरी सब्जी आदि को काफी फायदा हुआ है. इस संबंध में किसान रोहित कुमार, संतोष कुमार, पंकज कुमार, सुजीत कुमार आदि ने बताया कि बारिश से खेत में नमी आयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन