जिले में अलग-अलग जगहों पर वज्रपात से दो की मौत, दो अचेत

Published at :10 Jun 2018 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग जगहों पर वज्रपात से दो की मौत, दो अचेत

बांका : शनिवार दोपहर को झमाझम बारिश के साथ वज्रपात से जिले के अलग-अलग जगहों पर दो की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य ठनका की आवाज सुन मूर्छित हो गये. इस घटना में अचेत दो लोगों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया गया. कटोरिया के सूइया थाना क्षेत्र के बोंड़ा-सूइया […]

विज्ञापन

बांका : शनिवार दोपहर को झमाझम बारिश के साथ वज्रपात से जिले के अलग-अलग जगहों पर दो की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य ठनका की आवाज सुन मूर्छित हो गये. इस घटना में अचेत दो लोगों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया गया.

कटोरिया के सूइया थाना क्षेत्र के बोंड़ा-सूइया पंचायत अंतर्गत बोंड़ा-पत्थर के निकट शनिवार की दोपहर झमाझम बारिश के साथ हुई वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
मृतक की पहचान त्रिपुरारी यादव (22वर्ष) पिता रीतू यादव ग्राम भदरिया (सूइया थाना) के रूप में हुई है. सूइया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बांका भेज दिया है. घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की मां डोमनी देवी, पिता रीतू यादव व बड़ा भाई खूबलाल यादव आदि का रो-रोकर बुरा हाल था. मृत युवक की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी. लेकिन पत्नी रिश्ता तोड़ कर मायके चली गयी थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिपुरारी यादव अपने घर भदरिया से पैदल सूइया बाजार जा रहा था. घर से करीब आधा किलोमीटर आगे बोंड़ा-पत्थर के निकट जैसे ही वह पहुंचा, जोरदार बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिये एक पेड़ के निकट खड़ा हो गया. जहां अचानक हुई वज्रपात से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन